खबर का हुआ असर पूर्व शिक्षा मंत्री कांग्रेस नेता भोपाल की प्रबंधक कमेटी के साथ पहुंचे कालापाठा

गुरुद्वारा गुरु श्री तेग बहादुर सिंह साहिब की प्रबंधक कमेटी एवं पूर्व शिक्षा मंत्री कांग्रेस नेता दीपक जोशी ने कालापाड़ा के बाढ़ पीड़ित परिवारों की कच्चा राशन वितरण कर सेवा निभाई



भोपाल. 28 जुलाई को देवास जिले के कालापाठा में भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ से पीड़ित परिवारों की सहायता सेवा निरंतर जारी हैं पंचायत के सरपंच सुनील सिंह बावरी की अगवाई में पहले तो अनाज की सेवा, बिस्तर की सेवा चलाई गई थी खबर खालसा डिजिटल न्यूज़ चैनल एवं न्यूज़ वेबसाइट पर प्रकाशित हुई खबरों के बाद से समूचा पंथ खालसा हुआ एक्टिव आज दिनांक 10/7/2023 को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु तेग बहादुर सिंह साहब साकेत नगर भोपाल एवं पूर्व शिक्षा मंत्री कांग्रेस नेता दीपक जोशी आपसी तालमेल बैठाकर कच्चा राशन की लेकर बाढ़ पीड़ित परिवारों तक सेवा पहुंचाई ज्ञातव्य हो गुरुद्वारा गुरु श्री तेग बहादुर सिंह साहब साकेत नगर भोपाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के विराजमान होते ही मानवता की सेवा में निरंतर कई वर्षों से निशुल्क लंगर सेवा निभाई जा रही है जिसमें प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से देर रात तक लगभग 2000 से ऊपर परिवारों को निशुल्क लंगर सेवा चलाई जा रही है इस गुरुद्वारे के निर्माण कार्य से लेकर लंगर सेवा तक कांग्रेस नेता दीपक जोशी का निरंतर गुरुद्वारे साहब की सेवा एवं मानवता की सेवा में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर अपना सहयोग दे रहे हैं आज भी कालापाठा में बाढ़ पीड़ित परिवारों को कमेटी एवं दीपक जोशी दोनों के सहयोग से कच्चा राशन वितरण करने की सेवा निभाई गई जिसमें कुछ परिवार इस सेवा से वंचित रह गए है उनके लिए कुछ ही दिनों उपरांत यह सेवा फिर बचे हुए परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।



कमेटी के मेंबर एवं नेता दीपक जोशी ने कालापाठा के समूचे पीड़ित परिवारों को यह आश्वासन दिया है कि जिन परिवारों का अधिक मात्रा का नुकसान हुआ है उनके लिए भी जल्द ही योजना बनाकर सेवा निभाने का दायित्व पूरा करेंगे उन्होंने यह भी कहा की बाढ़ में जिन गरीब परिवारों के कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायत की कुटिया आमंनटन योजना का बहुत जल्दी लाभ उन तक पहुंचाएंगे।
आज के इस कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच सुनील सिंह बावरी ने ग्राम पंचायत की तरफ से हर संभव सहयोग देने को भी कहा इस अवसर पर नेता दीपक जोशी को सहयोग करने वाली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु तेग बहादुर सिंह साहिब भोपाल के सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंह, सहयोगी हरदीप सिंह रूबी शाही, खबर खालसा के प्रधान संपादक आर. एस. सिंह खालसा (बाबा खालसा) सरपंच सुनील सिंह बावरी एवं सिखलीगर सिख समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं समाज के अनेकों युवा सिख सेवादार भी उपस्थित थे इस अवसर पर कमेटी के प्रधान हरदीप सिंह सैनी अपनी हाजिरी नहीं दे सके क्योंकि वे और भी कई मानव सेवा कार्यक्रमों में व्यस्त थे लेकिन उन्होंने कालापाठा की समूची संगत से बेनती की है वह हमेशा कालापाठा की सिख संगत के साथ उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा लगाकर खड़े हैं ।



