BhopalMadhyaPradesh

भोपाल बन मंडल की एक और बड़ी कार्रवाई

भोपाल – भोपाल वन मंडल अधिकारी आलोक पाठक के मार्गदर्शन में यह दूसरा सागौन की सिल्लियों से भरा हुआ बोलेरो पिकअप मिनी ट्रक पकड़ाया है । ज्ञातव्य हो कुछ माह पूर्व भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में भी बोलेरो पिकअप मिनी ट्रक पकड़ाया था उसमें करीबन 40 से 42 सागौन की सिल्ली भरी हुई थी वही देर रात नजीराबाद रेंज में एक और बोलेरो पिकअप ट्रक पकडा़या हैं जिस में 56 से 60 सिल्लिया भरी हुई थी । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई वन परीक्षेत्र अधिकारी नजीराबाद के द्वारा रेंज में गश्ती के दौरान की गई, जानकारी यह भी मिल रही है क्षेत्र में सागौन की तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है नजीराबाद, शमशाबाद, बैरसिया ,एवं आरोन के जंगलों से लगातार सागौन के पेड़ों को काटकर उनकी सिल्लिया बनाई जाती हैं फिर लकड़ी तस्करों के द्वारा मोटरसाइकिल बोलोरो पिकअप आदि जैसे वाहनों से राजस्थान बॉर्डर की तरफ ले जाया जाता है वहां से नाव के जरिए राजस्थान वाले इलाके में बड़े पैमाने पर इस सागौन की लकड़ी का स्टाक किया जाता है वही के ही लकड़ी मार्केट के दलालों द्वारा इनकी बोली लगाकर इस सागौन कि सिल्लियों को खरीदा जाता है, फिर वहां से नजीराबाद, शमशाबाद, बैरसिया, और आरोन के लकड़ी तस्कर मोटी रकम लेकर अपने क्षेत्र में वापस आ जाते हैं और फिर अगले ही दिन जंगल को काटने की मुहिम में सक्रिय हो जाते हैं। सूत्रों द्वारा यह भी बताया जाता है कि दो पहिया , चार पहिया वाहन के अलावा लकड़ी तस्कर नाव का भी इस्तेमाल करते है, जिससे पार्वती नदी को पार कराया जाता हैं। उस क्षेत्र का नाम मनोहर थाना है यहां पर भारी पैमाने में राजस्थान और मध्य प्रदेश के सागौन की लकड़ी के तस्करी करने वालों का गिरोह सकरीय रहता है। वैसे तो भोपाल वन मंडल अधिकारी एवं उनकी टीम बधाई की पात्र है जिन्होंने सागौन की सिल्लीओं से भरे हुए वाहनों जप्त किया है। सारा चैप्टर यही क्लोज नहीं होता यहां वन मंडल अधिकारी भोपाल को मीडिया को मिल रही खबरों के अनुसार सूचित करना चाहते हैं वन मंडल अधिकारी आलोक पाठक शमशाबाद, नजीराबाद जैसे क्षेत्रों से राजस्थान की ओर जाने वाले जंगल के रास्ते एवं नदियों रास्ते से राजस्थान की तरफ जाने वाले रास्तों पर वन चौकियों स्थापित करवाएं एवं वन कर्मचारियों को शस्त्र मुहैया करवाएं ऐसा करने से जंगल की सुरक्षा एवं वन कर्मचारियों की सुरक्षा हो सकती है। वन मंडल अधिकारी भोपाल का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाना चाहते हैं नजीराबाद, बैरसिया, शमशाबाद ,जैसे इलाकों से भारी पैमाने पर तरह-तरह के हरे भरे पेड़ों को काटकर सड़क के माध्यम से बगैर टीपी एवं राजस्व की परमिशन के लकड़ी तस्कर बड़े पैमाने पर इंदौर के लकड़ी व्यापारीयो एवं आरा मशीनों पर लकडी़ डंप कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri