MadhyaPradesh

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर सतपुड़ा भवन में अग्नि दुर्घटना की जाँच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित जनजातीय विकास योजनाएँ संचालनालय में आज दोपहर 3 बजे लगी आग की जाँच के लिये उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा सतत मॉनीटरिंग भी की जा रही है। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार ने बताया कि आग प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से शुरू हुई, आग की वजह से ए.सी. का कम्प्रेशर भी फट गया और आग फैलती चली गई।

उच्च स्तरीय जाँच समिति में अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सुखवीर सिंह, एडीजी फायर श्री आशुतोष राय को शामिल किया गया है। समिति जाँच के प्रारंभिक कारणों का पता कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री श्री चौहान को सौंपेगी।

प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रह कर आग पर काबू पाने की कार्यवाही में जुटे हैं। सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिये मंत्रालय फायर स्टेशन के 5, नगर निगम के 4, सीआईएसएफ (बीएचईएल) के 2 दमकल वाहनों के अतिरिक्त मण्डीदीप, रायसेन के 7 एवं वर्धमान इण्डस्ट्री का एक दमकल वाहन भी निरंतर कार्य कर रहा है। ऑर्मी के 2 फायर फायटर और 8 से 10 वाटर बाउजर भी आग बुझाने में लगे हैं।

एनडीआरएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी और बीएचईएल की टीम निरंतर जुटी हुई है। आग बुझाने के अत्याधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित दस्ते द्वारा कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri