पावर सेक्टर की इस कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर में उछाल, मुनाफा कमाने का अच्छा मौका

नई दिल्ली : टोरेंट पावर लिमिटेड भारत की एक प्रमुख पावर यूटिलिटी कंपनी है। यह पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। कंपनी की गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सहित कई राज्यों में मजबूत उपस्थिति है। टोरेंट पावर लिमिटेड ने महाराष्ट्र में तीन पंप स्टोरेज हाइड्रो परियोजनाओं को विकसित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है। 5,700 मेगावाट की कुल क्षमता वाली इन परियोजनाओं के लिए लगभग 27,000 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी। इन प्रोजेक्ट्स की निर्माण अवधि के दौरान लगभग 13,500 रोजगार पैदा होंगे।
टोरेंट का लक्ष्य 5 साल के भीतर प्रोजेक्ट्स को पूरा करना है। ये प्रोजेक्ट्स रायगढ़ जिले में कर्जत (3,000 मेगावाट), पुणे जिले में मावल (1,200 मेगावाट) और जुन्नार (1,500 मेगावाट) में तैयार होंगे। इन ऑफ-स्ट्रीम प्रोजेक्ट्स को कम से कम छह घंटे दैनिक ऊर्जा भंडारण प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।


