National

 जालोर-बाड़मेर में बारिश से बदला मौसम, राजस्थान में दिखने लगा ‘बिपरजॉय’ का असर

बाड़मेर: राजस्थान में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खासा असर (Biparjoy Cyclone News) देखने को मिल रहा है। राजस्‍थान के कई इलाकों में गुरुवार रात से ही बारिश का दौर जारी है। जालोर और बाड़मेर जिले में कुछ जगह हल्की से मध्यम बरसात हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात कुछ जगहों पर 60-70 मिलीमीटर बारिश (Rajasthan Rain Alert) हुई है। आज भी इन दोनों जिलों और इनके आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान है।

जालोर में सुबह से बदला मौसम

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जालोर में आज सुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी है। आगे भी बरसात का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने चक्रवात की तीव्रता को देखते हुए आज भी बाड़मेर और जालोर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसी के साथ जैसलमेर, जोधपुर, पाली और सिरोही के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

तेज हवा बढ़ा रही टेंशन

मौसम विभाग के मुताबिक, बीकानेर, राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर जिले के कुछ हिस्सों मे भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्‍य में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। वहीं दक्षिण राजस्थान में आज दोपहर तक 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कहां-कहां है बारिश का अलर्ट

विभाग ने 17 जून को बाड़मेर और जोधपुर जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इसी के साथ भीलवाड़ा, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, नागौर में तेज गरज के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस बीच प्रशासन ने भारी बारिश से प्रभावित लोगों के बचाव के लिए जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर में एसडीआरएफ की आठ और किशनगढ़, अजमेर में एनडीआरएफ की एक कंपनी को तैनात किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri