MadhyaPradesh

वर्षा में भक्तों ने थामी रथ की डोर, रूस व यूक्रेन के भक्तों ने भी किया नृत्य

भोपाल। इस्कान मंदिर भेल बरखेड़ा भोपाल की ओर से रविवार को जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा महारानी की रथयात्रा निकाली। जगन्नाथ स्वामी नयन पथ गामी, भवतु में .जगन्नाथ अष्टकम के उच्चारण करते हुए भक्तों ने रथ खींचना शुरू किया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन प्लेटाफार्म क्रमांक एक से दोपहर तीन बजे रथयात्रा शुरू हुई। आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में सात घंटे में पूरी की। वर्षा में भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई। भींगते श्रद्धालु रथ की डोर खींचते हुए दिखे। रूस, यूक्रेन सहित अन्य देशों से आए श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। रथ खींचा और हरे रामा…हरे कृष्णा… के जयकारे लगाए। रथ यात्रा दानापानी स्थित इस्कान की राधेश्याम गोशाल पर रात 10 बजे समाप्त हुई। यहां पर भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद रखा गया। यहां करीब दो हजार भक्तों ने भगवान जगनाथ का भात जगत पसारे हाथ के भाव से ग्रहण किया। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर पुण्य कमाया। शास्त्र में लिखा है कि जो भगवान का रथ खींचता है उसके संकट दूर होते हैं और उसे वापस जन्म नहीं लेना पड़ता है। वह भगवान के धाम चला जाता है। रथ खींचने के लिए भक्तों में होड़ सी लगी रही। रथयात्रा ऊंट, घोडे और भगवान जगनाथ, हनुमान, राधा कृष्ण, अष्टसखियां बनकर बच्चे और बूढे पहुंचे। भगवान जगन्नाथ को 500 से ज्यादा व्यंजनों का भोग लगाया गया। ये भागे भक्त अपने घर से बनाकर लाए थे। इसके अलावा पूरे रास्तेभर भक्तों को बूंदी प्रसाद, मठरी, केला, खिचड़ी बांटा गया

जिन मार्गों से रथ निकाला, लोग होते गए शामिल

रथयात्रा, सात नंबर चौराहा, नेशनल अस्पताल, प्रियदर्शनी मार्केट, बिटटन मार्केट , 1100 क्वार्टर, गणेश मंदिर, शैतानसिंह चौराहा, शाहपुरा सेक्टर ए, ओरा मॉल, त्रिलंगा, गुलमोहर मार्केट, रेडिसन होटल, दानापानी से होती हुई दाना पानी स्थित इस्कान की राधेश्याम गो शाला पर समाप्त हुई। इन सभी मार्गों पर रथयात्रा निकली, सभी जगह से लोग यात्रा में शामिल होते रहे। वर्षा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

इन जिलों से आएगी कीर्तन पार्टी

रथयात्रा के लिए वृंदावन, सीहोर, गंजबासौदा, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, हरदा, भोपाल की कीर्तन पार्टी आईं जो रास्तेभर में कीर्तन करते हुए चलती रहीं। इस्कान परिवार से संबंधित यह कीर्तन पूरे प्रदेश में अपने कीर्तन के लिए मशहूर हैं। भगवान के रथ के आगे इस्कान गर्ल्स फोरम व वैष्णवी फोरम की सदस्य नृत्य करते हुए चले। इनके बाद इस्कान यूथ फोरम के सदस्यों ने कीर्तन और नृत्य किया।

कचरा न हो, इसलिए करते रहे सफाई

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के सबसे आखिर में भक्तजन पूरे रास्ते रथयात्रा के दौरान होने वाले कचरे को साफ करते हुए दिखे। सड़कों पर फूलों से कचरा न हो, इसलिए इस्कान से जुड़े लोग सफाई करते रहे। जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ रहा था, वैसे-वैसे पीछे से भक्त सफाई कर रहे थे। इससे नगर निगम प्रशासन को सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri