टॉप ट्रेंडिंग में बने हुए हैं ये शेयर, मुनाफा कमाने के लिए लगा सकते हैं दांव, न चूकें मौका

मुंबई: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई स्टॉक्स ऐसे हैं जो टॉप ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। इन शेयरों में आने वाले समय में बंपर तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार में आज सुबह से गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी की कीमतें 18,550 के स्तर से नीचे कारोबार कर रही हैं। दूसरे कारोबारी सत्र में भी धातुओं में गिरावट जारी है। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स, बैरोमीटर इंडेक्स, 331.49 अंक या 0.53% नीचे 62,637.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स 88.75 अंक या 0.48% गिरकर 18,545.10 पर बंद हुआ था। बाजार में S&P BSE मिड-कैप इंडेक्स 0.14% बढ़ा है, जबकि S&P BSE स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.24% बढ़ा है। एक्सपर्ट्स ने कई ट्रेंडिंग शेयर बताए हैं। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। इन ट्रेंडिंग शेयरों की लिस्ट नीचे दी गई है।
टेगा इंडस्ट्रीज
साल-दर-साल आधार पर कंपनी ने शुद्ध लाभ में 57.44% की वृद्धि हुई है। कंपनी का राजस्व बढ़ा है। यह 27.55% की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2022 की तुलना में वित्त वर्ष 2023 में 1,213.97 करोड़ रुपये रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए, बोर्ड ने 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके लिए रेकॉर्ड तिथि 19 अगस्त, 2023 निर्धारित की गई है। टेगा इंडस्ट्रीज के शेयर 10% बढ़े हैं। यह 52-सप्ताह के उच्च स्तर 889.85 रुपये पर पहुंच गए हैं।
एपिस इंडिया
एपिस इंडिया के शेयर 5 फीसदी की बढ़त के बाद अपर सर्किट में 67.59 रुपये पर बंद हुए थे। मार्च 2023 में समाप्त तिमाही में, एपिस इंडिया का शुद्ध लाभ मार्च 2022 में समाप्त तिमाही में 1.48 करोड़ रुपये से 287.16% बढ़कर 5.73 करोड़ रुपये हो गया है।
टोरेंट फार्मास्युटिकल्स
टोरेंट फार्मास्युटिकल्स ने मार्च 2023 में समाप्त तिमाही के लिए 287.00 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। वहीं मार्च 2022 में समाप्त तिमाही के लिए 118.00 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। टोरेंट फार्मास्युटिकल्स का शेयर मूल्य 4% बढ़कर 1771.4 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।


