शांति का टापू बनाने के प्रयास में जुटे पुलिस कमिश्नर के संकल्प में सबसे बड़ी बाधा बना थाना बागसेवनिया l

भोपाल- नव पदस्थ पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा जहां राजधानी को चुस्त-दुरुस्त कर शांति का टापू बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं वही राजधानी के कुछ थाने ऐसे हैं जो अपनी कार्यप्रणाली से उनके इस संकल्प को ध्वस्त करने में लगे हुए हैं उन्हीं थानों में एक है भोपाल के संभ्रांत इलाके में स्थित थाना बागसेवनिया जिसके कार्य क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का बोल वाला बढ़ता ही जा रहा है , और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की पुलिस इस सबसे अनभिज्ञ हो क्षेत्र के उन संभ्रांत नागरिकों ने जो सामने नहीं आना चाहते बतलाया की थाना बागसेवनिया के अंतर्गत अमरा सुलभ कांप्लेक्स मेन रोड बागसेवनिया मुख्य बाजार के सुलभ कांप्लेक्स के पास एवं दुर्गा नगर झुग्गी बस्ती हबीबगंज नाका क्षेत्र में खुलेआम इफरात मात्रा में गांजा बिक रहा है जहां गांजे का थोक व्यापारी अपने एजेंटों के माध्यम से जगह-जगह गांजा बिकवा रहा है,वही बाग मुगलिया झुग्गी बस्ती मैं भाऊ नामक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ मिलकर पिछले सात-आठ वर्षों से लाखों रुपए का सट्टा खुलेआम खिलवा रहा है जिसकी सूचना पुलिस को भी है लेकिन अज्ञात कारणवश बागसेवनिया पुलिस इन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोताही बरत रही है संभ्रांत आम नागरिकों का कहना है कि पुलिस की इस कोताही के कारण क्षेत्र में असंतोष व्याप्त है और आम नागरिक सामान्य जीवन यापन करने में कठिनाई महसूस कर रहा है उन्होंने नव पदस्थ पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से मांग की है कि वह तत्काल बागसेवनिया थाने को अपने संज्ञान में लें और इस क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाएं l









