बिजली बिल नहीं भरा तो लाईट कट



आजकल बिजली विभाग के हौसले बहुत बुलंद चल रहे हैं अगर किसी उपभोक्ता ने समय पर बिजली बिल नहीं भरा तो तुरंत कनेक्शन कट कर दिया जाता हैं बिजली बिल न भरने पर इतनी फुर्ती दिखता है, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण वितरण कंपनी ने जबसे इस क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए हैं तब से उपभोक्ता बहुत ज्यादा परेशान है किसी कारण अगर वह समय पर बिल नहीं भर पाते हैं तो बिजली कंपनी एक झटके में कनेक्शन काट देती है। लेकिन जब क्षेत्र में कोई फाल्ट हो जाए तब बिजली विभाग का इमरजेंसी सेवा कहां गोते खाने में लग जाता हैं।ताजा मामला 20/ 3 /2026 करीबन रात 2:00 बजे का है अमराई क्षेत्र में एक खंभे पर बहुत जोरदार धमाका हुआ आग की लपटें उठीं और बत्ती गुल , क्षेत्र के रहवासियों के साथ-साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे ऐसी गर्मी में बेहाल हुए रात भर सो नहीं पाए और बिजली विभाग की इमरजेंसी सेवा सौभाविक है सो ही रही होगी वह ड्यूटी पर तैनात तो बिल्कुल नहीं होगी अगर होती तो रात में 2:00 बजे से लगातार क्षेत्र के रेहवासी फोन पर शिकायत दर्ज करा रहे थें बिजली विभाग से मदद मांग रहे हैं कि हमारे क्षेत्र की बिजली रिपेयर कर रहे सुचारू रूप बिजली दें, मगर अफसोस बिजली विभाग की इमरजेंसी सेवा 11:00 बजे सुबह मरम्मत करने आई। और मरम्मत करने वाले लोग भी बड़े अजीब निकले उनके पास ना तो हेलमेट था ना गिलाफ्स ना झूला था ना सीढ़ी थी और खंभे पर चढ़े हुए रिपेयरिंग करते नजर आए यहां बताते चलें रात में 2:00 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है लोगों के घरों की दीवारें गीली हैं ऐसी स्थिति में घर की दीवार से सटा हुआ बिजली का खंबा है जिस पर रात में बहुत बड़ा फाल्ट हुआ है आगजनी भी हुई है इस खंभे पर बिजली विभाग के कर्मचारी बगैर किसी सेफ्टी के मरम्मत करते हुए नजर आए इस क्षेत्र के जेई- एई जैसे अधिकारियों को इन कर्मचारियों की तनिक सी भी चिंता नहीं है कागजों पर तो सेफ्टी एवं सुरक्षा से जुड़े हुए सारे इंतजाम मिल जाएंगे लेकिन जमीन स्तर पर कर्मचारियों के पास एक हाथ दस्ताना तक नहीं। अब सवाल यह है की जितनी तेजी में बिजली विभाग बिजली कट करने में फुर्ती दिखता है अगर कोई फाल्ट हो जाए तो उसे रिपेयर करने में फुर्ती क्यों नहीं दिखता। जब इस क्षेत्र के डीजीएम रवि रंजन से इस विषय में बात की तो उनका कहना था कि में दिखवाता हूं।