बैसाखी खालसा सर्जना दिवस पर दल पंथ निहंग सिंह फौज बुड्ढा दल ने निकाला विशाल नगर किर्तन








महाराष्ट्र. सचखंड श्री हुजुर साहिब अवचल नगर नांदेड़ में निकाला गया विशाल नगर किर्तन अगुवाई अकाली 96करोडी निहंग सिख फौज बाबा बुड्ढा दल ने की दल पंथ के द्वारा हुजूर साहिब में दिनांक 3/4/2026 से 13/42026 तक निरंतर समागम किये गये खालसा पंथ की माता साहिब देवा कौर जी के तप स्थान पर निहंग सिंह फौजों ने दीवान सजायें किर्तन हुए सिमरन हुए कथाएं सुनी रगड़े लगे ठंठी छवील लगी अटूट सर्वलोह का लंगर प्रशाद बरताया गया। यह सारे समागम निहंग सिंह फौज छावनी के जत्थेदार महापुरुष ब्रहमग्यानी जत्थेदार बाबा डॉ तेजा सिंह साहब के नेतृत्व में किए गए समूची सिख संगत एवं निहंग फौजों ने गुरु साहिब की खुशियां प्राप्त की और अपना जीवन सफल करवाया।