तेज गती से दौड़ती ओवर लोड पिक अप पलटी एक की घटना स्थल पर हुई मौत 2 दर्जन से अधिक घायल l

झाबुआ– तेज गती से दौड़ती ओवर लोड पिक अप पलटी एक की घटना स्थल पर हुई मौत 2 दर्जन से अधिक घायल । गुरुवार की शाम को पारा हाट बाजर से ओवर लोड सवारी भर कर अपने गाव की तरफ जा रही पिक अप झाबुआ रोड पर बापू पेट्रोल पम्प से कुछ दुरी पर पुलिया को तोडते हुवे पलटी खा गई जिसमे घटना स्थल पर एक आदमी की मौत हो गई। वही दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को पारा नगर का साप्ताहिक हाट बाजार का दिन था। पारा नगर के आसपास के करीब 50 से अधिक गाव के लोग अपनी जरुरत के समान की खारिद दारि करने पारा आते हैं। अधिकांश ग्रामीण जन अपने अपने गाव के वाहन से बाजार करने आते हैं और वापस उन्ही वाहनो से अपने घरो को लोट जाते हैं l शाम को करीब चार बजे के लगभग झाबुआ रोड से पि अप क्रमाक एमपी 11 जी 5488 ओवर लोड सवारिया भरकर अपने गाव की तरफ तेज गती से जा रही थी की बापू पेट्रोल पम्प से कुछ फर्लांग की दुरी पर सामने से आरहे सायकिल सवार को बचाने मे पलटी खा गई। जिसमे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए । घायलो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा पर किया जा रहा है। वही गम्भीर घायलो को जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया है। बताया जाता हैं की दुर्घटना इतनी जबरजस्त थी की मृतक आदमी के परखच्चे उड़ गए। समचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई थी।घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस चौकी के कर्मचारि मौके पर पहुचे और 108 की सहयता से घायलो का उपचार के चिकित्सालय भिजवाया ।





झाबुआ से संवाददाता दीपेश प्रजापति की रिपोर्ट