वन मंडल अधिकारी भोपाल को पता ही नहीं भोपाल बायपास कितना उनके कार्य क्षेत्र में है।


कई वर्षों से भोपाल बाईपास रोड पर बिल्डरों वेयरहाउस संनचालको द्वारा नष्ट किए जा रहे हरे-भरे वृक्ष।
भोपाल. कहने को तो मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का वन विभाग के बड़े-बड़े अधिकारी वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करते आए हैं और समय-समय पर बड़े -बड़े दावे करते भी रहते हैं, तो वही मुख्यमंत्री से लेकर वन मंत्री तक वृक्ष लगाओ जंगल बचाओ जैसी बड़ी-बड़ी बातें अपने भाषणों में कहते रहते हैं और अपने आप को पर्यावरण का सबसे बड़ा शुभचिंतक बनने का प्रयास करते हैं । लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है जैसे भोपाल बाईपास रोड पर करोड़ों की लागत से किया गया वृक्षारोपण, जिसे वही के ही बिल्डर जो अवैध एवं वेद तरीके से प्लाटिंग कर रहे हैं खुद तो मोटा पैसा कमा रहे हैं वहीं वन विभाग की वर्षों की मेहनत पर पानी फेरते हुए करोड़ों रुपए के खर्चे से लगाए गए वृक्षों को काट काट कर नष्ट किया जा रहे हैं। इतना ही नहीं वहां के वेयरहाउस संचालक एवं बिल्डर बिना एमपीआरडीसी की अनुमति के हाईवे की सड़क से लेकर अपने प्रोजेक्ट तक निजी सड़के खुलेआम बनाए जा रहे हैं। जिसकी शिकायत कई महीना पहले एमपी आरडीसी के एमडी पूर्व भोपाल कलेक्टर लवानिया को लिखित जानकारी दी गई थी , वन विभाग और एमपी आरडीसी के बीच झोल-झाल का सिलसिला चलता रहा और बिल्डर वृक्षों को नष्ट कर एमडीआरसी की जमीन पर कब्जा कर निजी मार्गों का निर्माण करतें रहें।


पूर्व एम डी( एम. आर. डी. सी ) को लिखित शिकायत देते हुए




वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर मंत्रियों के बड़ी-बड़ी घोषणाओं पर पालन करवाने के लिए राजधानी का डिजिटल न्यूज़ चैनल खबर खालसा अपना सहयोग करता रहता है भोपाल बाईपास पर बिल्डरों वेयरहाउस संचालकों द्वारा वृक्षों एवं फेंनसिंग को नष्ट किए जाने की शिकायत वन मंडल अधिकारी भोपाल लोकप्रिय भारती को लिखित देकर संज्ञान में दिया है कि वह बारीकी से इसकी जांच करवाएं फेंनसिंग एवं वृक्षों को नष्ट करने वाले दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करके जुर्माना भी लगाऐ।

इन का कहना हैं… भोपाल बाईपास रोड नगर निगम में आयेगा फिर भी में दिखवाता हूँ मेरे कार्य क्षेत्र में होगा तो कार्यवाहक अवश्य होगी। लोकप्रिय भरती ..वन मंडल अधिकारी भोपाल