BhopalMadhyaPradesh

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्रग्स माफिया पर पुलिस की सख्ती l

भोपाल | मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्रग्स माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर उज्जैन जोन में मादक पदार्थों के 11 तस्करों को केन्द्रीय जेल भेजा है। मादक पदार्थों के उत्पादन, व्यवसाय एवं तस्करी में लगातार सक्रिय रहने वालों की अब खैर नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नार्को ड्रग्स से संबंधित माफिया के विरुद्ध व्यापक और कठोर कार्रवाई करने के उद्देश्य से उज्जैन जोन के जिलों में पुलिस ने विस्तृत डेटा बेस तैयार कर उनका विश्लेषण किया है। ड्रग्स माफियाओं व तस्करों के विरुद्ध कारगर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मप्र पुलिस ने उज्जैन जोन के मंदसौर, नीमच एवं उज्जैन में कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मादक पदार्थों के 11 तस्करों को केन्द्रीय जेल में बंद किया है। इस कार्रवाई में उज्जैन से कालू, चीलम व जुबेर, मंदसौर से शानू लाला, जाउद्दीन, खानशेर व आसिफ लाला और नीमच से गोपाल, मुमताज, रहीस एवं हुसैन को इंदौर सेंट्रल जेल में लंबे समय के लिए बंद किया है। इन तस्करों के संपर्क अन्य राज्यों में भी पाए गए हैं। मप्र पुलिस ने इन सभी आरोपियों की अवैध सम्पत्ति की जानकारी भी एकत्र की जा रही है ताकि इनकी अवैध गतिविधियों पर सदा के लिए अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri