Sports

ट्रॉफी जीतने के बाद तिरुपति मंदिर में खास पूजा, भगवान की शरण में चेन्नई सुपर किंग्स, सामने आया वीडियो

चेन्नई: पांचवीं बार चैंपियन बनने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल ट्रॉफी की खास पूजा-अर्चना करवाई। 29 मई की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल के बाद ट्रॉफी चेन्नई पहुंची और फिर यहां तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पुजारियों ने तमिल रीति-रिवाज के साथ ट्रॉफी की पूजा की। हालांकि इस दौरान टीम का कोई भी प्लेयर मंदिर में मौजूद नहीं था। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है, जब आईपीएल जीतने के बाद ट्रॉफी को मंदिर ले जाया गया हो, यह सीएसके टीम मैनेजमेंट की परम्परा का हिस्सा है। इससे पहले भी फ्रैंचाइजी के मालिक एन. श्रीनिवासन मंदिर पहुंचकर भगवान तिरुपति का शुक्रिया अदा कर चुके हैं।

फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस पर जीत को चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रैंचाइजी के मालिक एन. श्रीनिवासन ने ‘चमत्कार’ बताया है। उन्होंने कहा कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में ही ऐसा कुछ हो सकता है। श्रीनिवासन ने फाइनल की अगली सुबह सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी से बात की और इस शानदार जीत के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी। धोनी को श्रीनिवासन के संदेश को विशेष तौर पर मीडिया से साझा किया गया।

श्रीनिवासन ने धोनी से कहा, ‘शानदार कप्तान। आपने करिश्मा कर दिया। आप ही ऐसा कर सकते हैं। हमें खिलाड़ियों और टीम पर गर्व है।’ उन्होंने पिछले कुछ दिनों में लगातार मुकाबलों के बाद धोनी को आराम करने की सलाह दी और जीत का जश्न मनाने के लिए उन्हें टीम के साथ चेन्नई आने के लिए आमंत्रित किया। श्रीनिवासन ने कहा, ‘यह सीजन ऐसा रहा है जहां प्रशंसकों ने दिखाया है कि वे महेंद्र सिंह धोनी से कितना प्यार करते हैं। हम भी करते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri