मुथूट फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने महिला के साथ की छेड़छाड़ महिला कंपनी के ऑफिस में नौकरी मांगने के लिए आई थी




आरोपी धर्मेद्र तिवारी
इटारसी. नर्मदा पुरम जिले के इटारसी में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं मुथूट फाइनेंस कंपनी इटारसी के ऑफिस से सूचना निकली , मुथूट फाइनेंस कंपनी सिवनी मालवा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव का पद खाली हैं, महिला इस पद के लिए अपना आवेदन लेकर ब्रांच ऑफिस पहुंची जहां ब्रांच मैनेजर जितेंद्र घूमर से उसकी मुलाकात हुई और फिर जितेंद्र कुमार अपने ऊपर मैनेजर से मुलाकात कराने उस महिला को ले गया कंपनी का दूसरा मैनेजर धर्मेंद्र तिवारी था जिससे जितेंद्र घूमर ने मुलाकात कराई तब महिला ने कहा मुझे नौकरी की सख्त आवश्यकता है। धर्मेंद्र तिवारी ने उस महिला से कहा इस पद को भरने के लिए एक प्रोसीजर है आपको इस पद पर नौकरी दे सकते हैं धर्मेंद्र तिवारी ने महिला का मोबाइल नंबर लिया और कहने लगा नौकरी तो आपको मिल जाएगी लेकिन तुम्हें नौकरी मेरे हिसाब से करनी होगी मैं जो कहूंगा जैसा कहूंगा वैसा तुम्हें करना होगा और मेरे साथ कभी-कभी बाहर भी चलना होगा। महिला को कुछ गड़बड़ लगा महिला वहां से चली गई बाद में धर्मेंद्र तिवारी ने उसके फोन पर बात की उससे कहा कि मेरी बात एच आर से हो गई हैं तुम्हें नौकरी मिल जाएगी तुम ऑफिस आ जाओ तब महिला ने कहा मुझे नौकरी नहीं करनी हैं और मैं काफी दूर तक निकल गई हूं वापस नहीं आ सकती तब धर्मेंद्र तिवारी ने कहा तुम जहां हो वहीं रुको मैं आता हूं फिर वह महिला के पास पहुंचा उसको आफिस चलने के लिए कहनें लगा जब महिला नहीं मानी तो उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। महिला ने अपने पति को सारी जानकारी दी और बदनामी के डर से वह चुपचाप हो गए। एक-दो दिन बाद धर्मेंद्र तिवारी मोबाइल फोन पर फिर महिला को परेशान करने लगा, तंग आकर महिला अपने चाचा को साथ लेकर थाना इटारसी पहुंची और वहां लिखित शिकायत की पुलिस ने छेड़छाड़ के प्रकरण को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।