उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर के 10 नंबर गेट से प्रवेश को लेकर साधुओं ने किया पुलिसकर्मी से विवाद

साधु ने पुलिसकर्मी पर गला पकड़ने का लगाया आरोप

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन प्रवेश को लेकर विवाद होते रहते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह निर्गम गेट से प्रवेश को लेकर साधुओं का विवाद पुलिसकर्मी से हो गया। साधुओं ने पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया है कि उसने उनका गला पकड़ा। वही पुलिसकर्मी का आरोप है कि साधु अनाधिकृत रूप से निर्गम गेट से प्रवेश कर रहा था।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्बाध रूप से साधुओं का आगमन चलता रहता है। इस पर मंदिर प्रबंध समिति की भी कोई रोक नहीं है और उनकी ओर से इनका आदर करते हुए प्रवेश की पात्रता भी दी गई है लेकिन गुरुवार कि सुबह पीपल वाले बाबा नाम का साधु अपने दो अन्य साधुओं के साथ निर्गम गेट से प्रवेश करना चाहता था। वहां पर मौजूद भाटी सरनेम के पुलिसकर्मी ने जब उसको प्रवेश रोका तो विवाद हो गया। पीपल वाले बाबा का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसका गला पकड़ा। जबकि पुलिसकर्मी का कहना है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया। हालांकि विवाद थोड़ी देर में शांत हो गया। बताया जाता है कि तीनों साधु सन्यासियों के किसी अखाड़े से संबंधित हैं। मामले की शिकायत थाने तक भी पहुंची है।

साधु होने का प्रमाण दिया

पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने जब ऊपर वाले बाबा और दो अन्य साधुओं को रोका तो आक्रोशित बाबा ने अपना कमर में बांधा हुआ कपड़ा ऊपर कर अपने साधु होने का प्रमाण भी पेश किया। ज्ञातव्य रहे कि मंदिर में साधुओं का आगमन और बैठक लगातार चलती रहती है। इन साधनों को श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक दक्षिणा भी प्रदान करते हैं। ऐसे में मंदिर में आधा दर्जन से अधिक साधुओं का आगमन प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन के साथ साथ बैठक के लिए भी चलता रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri