Prayagraj

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, गोली मारने के बाद लगाए जय श्रीराम के नारे

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है।
अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है । इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है । मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है । जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था. दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है । फिलहाल गोली चलाने वालों का पता नहीं लग सका है । लेकिन मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को यूपी के झांसी में यूपी एसटीएफ (यूपी एसटीएफ) ने अतीक अहमद के बेटे असद एकाउंटर कर दिया था. इसी के साथ शूटर गुलाम को भी ढेर किया गया था । एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी । यह एनकाउंटर यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में हुआ था। असद पर पांच लाख का इनाम था। असद और शूटर मो. गुलाम के पास से एक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर और पिस्टल बरामद की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri