National

बीजेपी ने ‘इनकी दुनिया’ से दिया कांग्रेस को ‘मेरी दुनिया’ का जवाब

नई दिल्‍ली: जमीन पर ही नहीं सोशल मीडिया पर भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस की तीखी जंग देखने को मिलती है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने में पूरी ताकत झोंक देती हैं। इस लड़ाई में दोनों पार्टियों के समर्थक खूब मजे लेते हैं। इनके ट्वि‍टर हैंडल से शेयर की गई बातें सुर्खियां बन जाती हैं। ताजा मामला भी कांग्रेस और बीजेपी की सोशल मीडिया पर इसी नोक-झोंक से जुड़ा है। दरअसल, कांग्रेस ने आज एक ट्वीट किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(PM Narendra Modi) की एक तस्‍वीर शेयर की गई। इस तस्‍वीर में दिखता है कि उनके दोनों तरफ दीवार पर अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की तस्‍वीरें टंगी हैं। पीएम गौर से उन तस्वीरों को देख रहे हैं। कांग्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा – ‘मेरी दुनिया’। बीजेपी ने भी इसका जवाब दिया। उसने भी एक तस्‍वीर के जरिये इसका जवाब दिया। इस तस्‍वीर में राहुल गांधी के चारों तरफ उनके परिवार की तस्‍वीरें हैं। इसे शेयर करते हुए बीजेपी ने ल‍िखा- ‘इनकी दुनिया’।

कर्नाटक में बीजेपी को करारी शिकस्‍त देने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से वह गौतम अडानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के रिश्‍तों को लेकर हमलावर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुलकर आरोप लगाते रहे हैं कि अडानी ग्रुप को पीएम ने कारोबार बढ़ाने में अनुचित लाभ पहुंचाया है।

इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्‍वीर शेयर की। इस तस्‍वीर में पीएम एक गलियारे में दिखते हैं। गलियारे के दोनों तरफ की दीवारों पर गौतम अडानी की तस्‍वीरें लगी हैं। कुछ तस्‍वीरों में वह उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस की ओर से शेयर की गई फोटो में पीएम मोदी गौर से दीवारों पर टंगी तस्‍वीरों को देख रहे हैं। पार्टी ने इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए लिखा है – ‘मेरी दुनिया’।

अब बारी बीजेपी की थी। उसने भी कांग्रेस को उसी अंदाज में जवाब दिया। बीजेपी ने इसके लिए राहुल गांधी की एक तस्‍वीर शेयर की। इस तस्‍वीर में राहुल किसी सोच में पड़े दिख रहे हैं। उनके पीछे कई तस्‍वीरें लगी हैं। इनमें राहुल के अलावा जवाहरलाल नेहरू, उनकी दादी इंदिरा गांधी, उनके पिता राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी दिखती हैं। बीजेपी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- ‘इनकी दुनिया’।

सोशल मीडिया पर दोनों की ओर से शेयर की गईं तस्‍वीरों को लोगों ने खूब शेयर किया। इस ट्विटर वार पर लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri