Sports

निकोलस पूरन ने विराट को उड़ाया मजाक? नवीन उल हक के साथ मिलकर की ऐसी हरकत!

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज नवीन उल हक आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। कुछ दिन पहले लखनऊ का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ था। उस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच भयानक लड़ाई हो गई थी। बस जब से ही नवीन सुर्खियों में बने हुए हैं। नवीन ने मैच के बाद भी कोहली के साथ हुई लड़ाई को जारी रखा। उन्होंने बैंगलोर और मुंबई के मैच में विराट कोहली के आउट होने के बाद एक स्टोरी डाली थी।

उस स्टोरी में नवीन आरसीबी और मुंबई का मैच देखते हुए आम का लुत्फ उठा रहे थे। उस स्टोरी पर काफी विवाद हुआ था। क्योंकि स्टोरी से ऐसा लग रहा था कि वह आम के सहारे आरसीबी की खराब परफॉरमेंस पर ताना मार रहे थे। नवीन ने एक नहीं बल्कि दो बार बैकग्राउंड में बैंगलोर और मुंबई का मैच देखते हुए आम की फोटो खींच कर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी। वहीं अब इस पूरे मामले पर निकोलस पूरन का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है।

क्या निकोलस पूरन ने उड़ाया विराट का मजाक?

दरअसल, वेस्टइंडीज के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में पूरन पहले खुद कैमरा के सामने आते हैं और कहते हैं कि ‘अनुमान लगाओ यह कौन है? ‘ इसके बाद वह कैमरा अपने साथ बैठे नवीन उल हक की तरफ मोड़ देते हैं।

उसके बाद पूरन कहते हैं ‘द मैंगो गाय’। हाल ही में नवीन ने आम के जरिए इन डाइरेक्ट रूप से विराट कोहली को चिढ़ाने की कोशिश की थी। पूरन यहां पर उन्हीं इंस्टाग्राम स्टोरीज की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो से ऐसा प्रतीत नहीं होता कि पूरन विराट कोहली को किसी भी तरह का तंज कस रहे हैं। वह इस वीडियो में नवीन उल हक की ही चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri