Sports

रिवाबा के रिएक्शन से हंगामा क्यों बरपा है, क्या MS धोनी और रविंद्र जडेजा के रिश्ते में आ गई है दरार?

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में नजर आए। हालांकि वह अपने खेल से अधिक इन दिनों कप्तान महेंद्र सिंह के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि धोनी और जडेजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उन्होंने सीजन के आखिरी लीग मैच के बाद एक ट्वीट किया जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला गया था। जडेजा के इस ट्वीट पर उनकी पत्नी रिवाबा ने भी रिएक्ट किया।

रिवाबा के ट्वीट के बाद से बहस छिड़ गई गई है कि धोनी और जडेजा के रिश्ते में दरार आ चुकी है। दरअसल जडेजा ने एक क्रिप्टिक ट्वीट करते एक कोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि, ‘कर्म आपका वापस आता है। आज नहीं तो कल, लेकिन यह बात पक्की है कि वो वापस आएगा।’

जडेजा के इस ट्वीट के बाद उनकी पत्नी ने भी उनका सपोर्ट किया। जडेजा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘आप अपने रास्ते पर चलते रहिए।’ हालांकि यह पूरी तरह से साफ नहीं है कि जडेजा और धोनी के आखिर क्या चल रहा है।

कैमरे में टेंस दिखे जडेजा

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान धोनी और जडेजा के बीच लंबी बातचीत देखी गई थी। हस दौरान जडेजा काफी गंभीर मुद्रा में भी दिख रहे थे। जडेजा का जिस तरह का हावभाव था उससे ऐसा लग रहा था कि किसी बात को लेकर दोनों में तनातनी चल रही है।

पिछले साल भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था जब जडेजा ने अपने सोशल मीडिया से सीएसके से जुड़ा पोस्ट हटा दिया। आईपीएल 2022 में जडेजा को सीएसके को कप्तानी दी गई थी। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम को लगातार हार मिल रही थी, जिसके कारण सीजन के बीच में ही धोनी को फिर से कप्तान बना दिया गया।

इसके बाद जडेजा ने अपने सोशल मीडिया से सीएसके से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिया, जिसके बाद यह कहा जाने लगा था कि धोनी और उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri