MadhyaPradesh

राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विदाई दी

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन के अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्प-गुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल श्री पटेल ने उनसे भेंट करने आये सेवानिवृत्त अवर सचिव वित्त श्री आलोक दुबे, सचिवालय के कर्मचारी श्री भारत भूषण और डिस्पेंसरी में ड्रेसर श्री रघुवीर सिकरवार को स्वस्थ, सुदीर्घ और आनन्दमय जीवन की शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल से भेंट के पहले सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विदाई कार्यक्रम राजभवन के सांदीपनि सभागार में हुआ।

समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सेवा-काल के दौरान राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले सहयोग का स्मरण किया और सहयोग के लिए आभार माना। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाओं की उत्कृष्टता का उल्लेख किया और उनके सुखद, स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र पराशर ने किया।

प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा ने भी अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधि अधिकारी श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव श्री स्वरोचिष सोमवंशी, राज्यपाल के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri