जोन क्रमांक 13 में बगैर बिल्डिंग परमिशन के धड़ाधड़ बन रहे अवैध मकान

जोनल अधिकारी एवं बिल्डिंग परमिशन को लिखित शिकायत देने के बाद भी नहीं करते हैं कार्यवाही


भोपाल . राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड युनिवर्सिटी स्थित मकान नं ए 1.विद्यानगर जिसका मकान मालिक जितेंद्र अवस्थी नामक व्यक्ति हैं उसके द्वारा पूर्व में बने पुराने मकान को तोड़कर दो मंजिल मकान अवैध तरीके से बना डाला गया हैं, इतना ही नहीं प्लॉट साइज के अलावा आसपास की जमीन को घेरकर उस पर भी निर्माण बेधड़क कर डाल।

नगर निगम के द्वारा किसी भी प्रकार की बिल्डिंग परमिशन नहीं ली गई एवं बिजली विभाग से भी किसी तरह की कोई अनुमति लिए बगैर विभाग के ट्रांसफार्मरों के नजदीक सटाकर मकान का नवीन निर्माण कर दिया गया हैं, जो कि नियम विरूद्ध है इतना ही नहीं प्लॉट साइज से बाहर जाकर तो निर्माण किया ही ऊपर से पूरा का पूरा एक मंजिल मकान बिना नगर निगम की अनुमति के एक हजार स्क्वायर फुट में पूरी की पूरी छत अवैध डालकर निर्माण ही कर डाला।

सूत्रों के हवाले से इस अवैध मकान के निर्माण की जानकारी मिलते ही राजनीतिक पार्टी के एक पदाधिकारी एवं चर्चित समाजसेवी ने इस की नगर निगम को लिखित शिकायत दी बावजूद उसके नगर निगम ने किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की, इस अवैध तरीके से बनाए गए मकान को नजरअंदाज निजी स्वार्थ के लिए तो नहीं कर दिया । ऐसा तो नहीं नगर निगम के जोनल 13 के जोनल अधिकारी एवं बिल्डिंग परमिशन के अधिकारी ने कुछ अपना आर्थिक फायदा उठाते हुए शिकायत वाली वाले आवेदन को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया होगा।
शिकायतकर्ता का कहना हैं अगर ऐसा है तो इन अधिकारियों की शिकायत कमिश्नर नगर निगम एवं विभागीय मंत्री से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक की जायेगी।



