बिल्डिंग मटेरियल से जुड़ी इस कंपनी के शेयर में तेजी के पूरे संकेत, खेल सकते हैं दांव

नई दिल्ली : बिल्डिंग मटेरियल इंडस्ट्री की एक मजबूत कंपनी एस्ट्रल के शेयर में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। यह इंडस्ट्री की एक तेजी से बढ़ती और प्रमुख कंपनी है। पाइप और चिपकने वाले पदार्थों में इसकी मजबूत उपस्थिति है। एस्ट्रल ने हाल ही में पेंट्स, नल, सैनिटरीवैयर, वॉल्व और इंफ्रास्ट्रक्चर में नई पेशकश की है। अत्याधुनिक तकनीकों का लाभ उठाते हुए, एस्ट्रल लाखों परिवारों की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करता है। कंपनी में भारत के बढ़ते रियल एस्टेट सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान देती है। बिल्डिंग मटेरियल में अपनी बेजोड़ गुणवत्ता और इनोवेटिव सॉल्यूशंस के लिए प्रसिद्ध एस्ट्रल ने इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करना जारी रखा है।
एस्ट्रल लिमिटेड 15 मई 2023 को अपनी चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। ये नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी की सेल्स में 8.3 फीसदी का उछाल आया है। इससे यह 1,506.2 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी के एबिटडा में भी अच्छा खासा उछाल आया है। चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 35.8 फीसदी बढ़कर 314 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 38.1 फीसदी की ग्रोथ हुई है। इससे यह बढ़कर 199 करोड़ रुपये हो गया। एस्ट्रल लिमिटेड ने 17.7% के आरओई के साथ 25.1% का हेल्दी आरओसीई दिखाया है।
कंपनी ने तिमाही रिजल्ट असाधारण रहा है। इसने एक साल में 39 फीसदी का शानदार रिटर्न भी दिया है। साथ ही इसने पिछले 3 सालों में 263 फीसदी रिटर्न दिया है। शुक्रवार को एस्ट्रल के शेयरों में 2.81% की वृद्धि देखी गई और यह 1,880.05 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इसकी वॉल्यूम में भी 1.79 गुना से अधिक की तेजी थी। निवेशक इस शेयर पर नजर बना कर रख सकते हैं।


