National

जम्मू-कश्मीर के सांबा में मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, हथियार-मादक पदार्थों की तस्करी में हुए थे 3 गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू से जुड़े सांबा जिले में सुरक्षाबलों ने सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मारा गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ की सूचना मिल रही थी, जिसको लेकर सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात सीमा पर तैनात जवान हलचल देखते ही सतर्क हो गए। इसके बाद घुसपैठिए को देखते ही सुरक्षाबलों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन अनसुना और विरोध करने पर जवानों ने उसे मार गिराया। सुरक्षाबलों के मुताबिक घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास देर रात करीब दो बजकर 50 मिनट पर हुई।

जवानों के रोकने पर नहीं रुका घुसपैठिया

सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आज तड़के बीएसएफ के जवानों ने सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी। सुरक्षा बल के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सीमा पर बाड़ की ओर बढ़ता रहा, इसके बाद सैनिकों को गोलियां चलानी पड़ी, जिससे कि उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव अग्रिम इलाके में होने के कारण बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाश अभियान शुरू किया है।

बीते दो दिनों में दूसरी घटना

जम्मू संभाग में पिछले दो दिन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस तरह की यह दूसरी घटना है। सेना ने बुधवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश नाकाम की थी। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों को सीमा पर लगी बाड़ के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार और मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri