Sports

स्टीव स्मिथ को WTC फाइनल से पहले सता रहा है डर, ओवल में हो सकता है ऑस्ट्रेलिया को बुरा हाल

लंदन: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बैटर स्टीव स्मिथ को उम्मीद है कि लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच होगी। इसके साथ ही उनका मानना है कि खेल आगे बढ़ने के साथ उनकी टीम को भारत जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ओवल में पिच से तेजी और उछाल मिलती है और वहां की परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती हैं। भारत परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने के लिए अपने स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है।

स्मिथ ने कहा, ‘ओवल में विशेषकर खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिल सकती है इसलिए हमें मैच के कुछ चरणों में भारत जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।’ इसके अलावा स्मिथ ने ओवल के आउटफील्ड को लेकर भी अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, ‘ओवल क्रिकेट खेलने के लिए शानदार जगह है। उसकी आउटफील्ड बहुत तेज है। वह बल्लेबाजी करने के लिए बहुत अच्छी जगह है। उसमें इंग्लैंड की अन्य पिचों की तरह तेजी और उछाल भी होती है।’

ऑस्ट्रेलिया को हाल में भारत के दौरे में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 यह हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज आगे बढ़ने के साथ हालांकि उसके बल्लेबाजों ने स्पिनरों की अनुकूल परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना शुरू कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में जो तीसरा टेस्ट मैच जीता था उसमें स्मिथ कप्तान थे।

भारतीय समर्थकों की होगी भरमार

स्मिथ का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए डब्ल्यूटीसी शानदार पहल है। इससे हम जो भी मैच खेलते हैं वह प्रासंगिक बन जाता है। हमारे लिए टॉप पर रहते हुए क्वॉलिफाई करना और फाइनल में भारत का सामना करना बेहद रोमांचकारी है। मुझे पूरा विश्वास है कि वहां बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे। ऑस्ट्रेलिया की तुलना में संभवत भारत के अधिक फैंस होंगे, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि यह शानदार मैच होगा। सभी खिलाड़ी इसमें खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri