World

अब भारत में बनेंगे तेजस MK2 के इंजन, पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर फाइनल होगी डील!

वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर तेजस MK2 के इंजन को भारत में बनाने की डील फाइनल हो सकती है। अभी तक भारत के स्वदेशी लड़ाकू वमान तेजस में अमेरिका के जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के इंजन लगते हैं। अब जीई की योजना भारत में लड़ाकू जेट इंजन बनाने की है। यह डील भारत और अमेरिका के बीच गवर्मेंट टू गवर्टमेंट होने वाली है। इस डील को अगले हफ्ते अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की भारत यात्रा के दौरान अंतिम रूप दिया जा सकता है। ऑस्टिन के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात के दौरान दोनों देशों में जनरल एटॉमिक्स से 30 एमक्यू-9बी आर्म्ड ड्रोन खरीदने पर भी सहमति बन सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एयर इंफॉर्मेशन शेयरिंग समझौते पर भी चर्चा हो सकती है।

भारत में इंजन बनाना चाहती है अमेरिकी कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनरल इलेक्ट्रिक की सहायक कंपनी जीई एयरोस्पेस भारत में जेट इंजन प्रौद्योगिकी विकसित करने की योजना पर एक साल से अधिक समय से चर्चा कर रही है। संभावना है कि इस सौदे की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान की जा सकती है। पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाएंगे, जहां उनकी मेजबानी व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद करेंगे। इस साल जनवरी में वाशिंगटन में यूएस-इंडिया इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीईटी) पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने कहा था कि उसे भारत में संयुक्त रूप से विमान इंजन बनाने के लिए जीई से एक आवेदन मिला है। आईसीईटी के पहले दौर की बैठक वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के बीच हुई थी।

तेजस MK2 में लगेंगे मेड इन इंडिया इंजन

समझौते के बाद जनरल इलेक्ट्रिक भारत में GE के F414 जेट इंजन का निर्माण करेगा। इसे मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत योजना को मजबूती मिलेगी। GE के F414 इंजन को तेजस MK2 में लगाया जाएगा। वर्तमान में तेजस MK1 वेरिएंट में जनरल इलेक्ट्रिक के GE F404 जेट इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। भारत पहले से ही विदेशी निर्माताओं के साथ मिलकर 114 मल्टीरोल फाइटर जेट बनने की योजना बना रहा है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह भारत के साथ जेट इंजन प्रौद्योगिकी के पूर्ण हस्तांतरण के लिए तैयार है। इसकी घोषणा अमेरिकी वायु सेना के सचिव फ्रैंक केंडल ने मार्च में अपनी भारत यात्रा के दौरान की थी। तब उनकी मुलाकात एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri