Business

 इस कंपनी ने सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर्स, आईपीओ के जरिए जुटाएगी 500 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। एक और कंपनी अपना आईपीओ लेकर बाजार में आने वाले है। कंपनी ने सेबी के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स जमा करा दिए हैं। इस आईपीओ में निवेश करके आप बंपर कमाई कर सकते हैं। यह लॉजिस्टिक सेक्टर की कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (Western Carriers) है। कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए बाजार से 500 करोड़ रुपये जुटाने की है। बता दें कि वेस्टर्न कैरियर्स स्केलेबल और एसेट लाइट बिजनस मॉडल पर काम करती है। इसके जरिए यह 3पीएल और 4पीएल सॉल्यूशन्स मुहैया कराती है। 3पीएल के तहत यह वेयरहाउसिंग, पिकिंग और पैकिंग ऑर्डर्स की सर्विसेज देती है।

कंपनी ने जमा कराए पेपर

लॉजिस्टिक कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (Western Carriers) ने आईपीओ (IPO) से करीब 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज जमा किए हैं। सेबी के पास जमा कराए गए DRHP के मुताबिक, आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने के अलावा प्रमोटर राजेंद्र सेठिया की ओर से 93.29 लाख तक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश करने का प्रस्ताव है।

ये है कंपनी की प्लानिंग

कोलकाता स्थित यह कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल 200 करोड़ का कर्ज चुकाने में करेगी। कंपनी ने 186 करोड़ रुपये की पूंजीगत व्यय जरूरतों को पूरा करने का प्रस्ताव रखा है। दिसंबर 2022 को समाप्त 9 महीनों में कंपनी ने 1,206.90 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि नेट प्रॉफिट 55.09 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में जेएसडब्ल्यू, एचयूएल, कोका-कोला इंडिया, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, वेदांता, बाल्को, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, सिप्ला, हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स, एमसीपीआई और गुजरात हेवी केमिकल्स आदि शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, कंपनी की योजना कमर्शियल गाड़ी और 40 फीट का स्पेशलाइज्ड कंटेनर्स और 20 फीट का नॉर्मल शिपिंग कंटेनर्स और रीच स्टेकर्स खरीदने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri