Sports

विदेश में बुराई, देश में लड़ें अपनी लड़ाई, आकाश चोपड़ा ने राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और जाने माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आकाश ने एक क्रिप्टिक ट्वीट कर राहुल गांधी को नसीहत दी है। आकाश ने अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा है कि देश में लड़े अपनी लड़ाई। उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अब रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है और बहुत सारे लोग आकाश चोपड़ा के विचार को सही ठहरा रहे हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं तो बहुतों ने उनकी आलोचना भी है। हालांकि ट्विटर पर कुछ यूजर ने आकाश चोपड़ा को भी सलाह देते हुए कहा कि आप सियासत में ना पड़े तो कुछ ने उन्हें बीजेपी का प्रवक्ता कह दिया।

आकाश चोपड़ा ने जो ट्वीट किया है वह इस तरह है,’मैंने किसी दूसरे देश के विपक्षी नेता को भारत में आकर अपने ही देश की छवि खराब करते हुए नहीं देखा है। जब तक आप किसी प्रकार के समर्थन की मांग नहीं कर रहे हैं, तब तक आपको इसे विदेशी धरती पर स्पष्ट करने की आवश्यकता क्यों है ??? आपको अपने देश में अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। चुनाव में मतदाताओं को फैसला करने दीजिए। क्या यह लोकतंत्र का सार नहीं हो सकता है?’

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। अमेरिका में राहुल गांधी ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधा। इसके बाद आलोचकों को भी राहुल गांधी पर निशाना साधने का मौका मिला गया। इस तरह सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर अब खूब बवाल मचा हुआ है।

यही कारण है कि आकाश चोपड़ा ने भी राहुल गांधी पर बिना लिए बिना ही ट्वीट अपनी बात रखी। हालांकि उनके ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने भी उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश गई। किसी ने उन्हें कहा कि आप क्रिकेट एक्सपर्ट के बाद अब प्रोपेगेंडा एक्सपर्ट बनने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं कुछ ने आकाश चोपड़ा के लिए लिखा कि आप राहुल गांधी के बारे में तो बोल रहे हैं लेकिन क्या आपने पहलवानों के सपोर्ट में अब तक कुछ कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri