Sports

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल हुआ ड्रॉ तो कौन बनेगा चैंपियन, जानें क्या कहता है नियम

लंदन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 7 जून से हो रही है। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए लंदन ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार खिताबी भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह दूसरी बार इस मौके को ना गंवाए। हालांकि इस बीच फैंस के मन में कई तरह के सवाल भी चल रहेंगे कि अगर टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया तो फिर कौन चैंपियन बनेगा।

बता दें कि टेस्ट मैच में हार-जीत के नतीजे के साथ ड्रॉ की संख्या भी बहुत अधिक रही है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अगर किसी भी वजह से ड्रॉ हो जाता है तो आईसीसी के नियम के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

हालांकि भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी टीम ऐसा नहीं चाहेगी कि वह ट्रॉफी शेयर करें। ऐसे में दोनों की कोशिश यही रहेगी कि वह हर हाल में जीत हासिल कर चैंपियन बने।

लंदन पहुंच चुकी है टीम इंडिया

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। हालांकि रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के सामने एक बड़ी चुनौती ये होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह किस तरह के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरती है। पिछली बार जब टीम इंडिया दो स्पिन गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी लेकिन उसकी यह योजना बुरी तरह नाकाम हो गई थी।

ऐसे में रोहित शर्मा नहीं चाहेंगे कि जो भूल न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में हुई थी दोबारा उसी को दोहरा कर चैंपियन बनने से चूक जाए। ऐसे में टीम इंडिया को एक मजबूत रणनीति के साथ ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती पेश करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri