Sports

एशिया कप को लेकर अब श्रीलंका से अकड़बाजी दिखा रहा है पाकिस्तान, दे डाली ये धमकी

कराची:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूरे एशिया कप की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाने के कारण श्रीलंका क्रिकेट से नाराज है और उसने इस देश में वनडे बायलेटरल सीरीज खेलने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। पीसीबी के सूत्रों के अनुसार श्रीलंका ने एशिया कप के पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करने की इच्छा जताई है जिससे इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है। ऐसे में पीसीबी और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में तानातानी हो गई है।

सूत्रों ने कहा, ‘इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच खटास पैदा होने का एक उदाहरण पीसीबी का श्रीलंका में अगले महीने वनडे सीरीज खेलने से इनकार करना है।’ पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र के तहत इस साल जुलाई में दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करना है।

श्रीलंका ने इसके साथ ही वनडे सीरीज खेलने का प्रस्ताव भी पीसीबी के सामने रखा था। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने पुष्टि की कि पीसीबी ने शुरू में कहा था कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करेगा लेकिन अब उसने इसे नामंजूर कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट संकेत है कि पीसीबी सितंबर में एशिया कप की की मेजबानी करने की श्रीलंका क्रिकेट की पेशकश से खुश नहीं है जबकि इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने की बारी पाकिस्तान की है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri