National

PK टीम से निकले SK का जमाना, कर्नाटक में जीत के बाद ‘स्टार’ बने सुनील कानूगोलू के भरोसे दांव खेल रही कांग्रेस

चेन्नै: सुनील कानूगोलू हाल के दिनों में कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकार के रूप में उभरे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के आक्रामक चुनावी कैंपेन से लेकर भारत जोड़ो यात्रा और विपक्षी एकता की कोशिशों में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। सुनील ऐसे रणनीतिकार हैं जो कांग्रेस में शामिल होकर अपना काम कर रहे हैं। कांग्रेस में उनकी एंट्री 2022 में तब हुई, जब पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए टास्क फोर्स-2024 में उन्हें अहम जिम्मेदारी दी। सुनील को यह जिम्मेदारी तब मिली, जब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री के लिए चल रही बातचीत विफल हो गई थी। सुनील और प्रशांत किशोर दोनों पूर्व में सहयोगी भी रह चुके हैं। अमेरिका से 2009 में भारत लौटने के बाद वह प्रशांत किशोर के साथ आए, और 2014 आम चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी कैंपेन के लिए काम किया। लेकिन 2014 के बाद जहां प्रशांत किशोर बीजेपी से अलग हो गए, सुनील बीजेपी के साथ ही बने रहे।

सुनील कानूगोलू ने बाद के सालों में भी कई विधानसभा चुनावों में बीजेपी की रणनीति बनाने में उन्होंने अहम योगदान किया। खासकर, 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जो रणनीति बनी थी, उसमें उनका बड़ा रोल था। लेकिन उसके बाद वह बीजेपी से दूर होने लगे।

इस तरह कांग्रेस के करीब आए कानूगोलू

2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने DMK के साथ काम किया। 2020 में पंजाब चुनाव के दौरान सुनील ने अकाली दल के साथ काम किया, पर वहां वह बीच में ही कैंपेन से अलग हो गए। फिर 2021 में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने AIDMK के लिए काम किया। उस चुनाव के बाद वह कांग्रेस के करीब आए।

इस तरह कर्नाटक में लिखी जीत की स्क्रिप्ट

कांग्रेस के लिए उनका पहला फुल टाइम प्रॉजेक्ट कर्नाटक था। पार्टी को मिली जीत के बाद उनका कद बढ़ा और राज्य में उन्हें सीएम सिद्धारमैया का मुख्य सलाहकार बनया गया है। इसके लिए उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। सुनील ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अहम भूमिका निभाई थी। अब भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की रणनीति भी वही बना रहे हैं।

मध्य प्रदेश, तेलंगाना के लिए कर रहे काम

फिलहाल साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की रणनीति भी सुनील ही बना रहे हैं। 2024 के लिए कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर उनका काम अभी से शुरू हो चुका है। अभी विपक्षी एकता की जो कोशिशें चल रही हैं, उनमें भी सुनील कानूगोलू अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कौन हैं सुनील कानूगोलू

40 वर्षीय सुनील कर्नाटक के बेल्लारी से आते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में की और बाद में हायर स्टडी के लिए अमेरिका गए। सुनील लो-प्रोफाइल होकर काम करते हैं, आमतौर पर परदे के पीछे ही रहना पसंद करते हैं। वह सोशल मीडिया से फीडबैक तो लेते हें, लेकिन खुद उस पर एक्टिव नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri