राष्ट्रीय स्तर पर उछला आदिवासी से भाजपा नेता की बदसलूकी का मुद्दा, पढ़िए मायावती का प्रतिक्रिया

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी में एक आरोपी ने एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर दी, जिसका वीडियो 9 दिन बाद वायरल हो गया। आरोपी पर मुख्यमंत्री के बयान के बाद एनएसए लगाकर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मायावती ने ट्वीट कर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक, जिस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद।
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस सम्बंध में मुजरिम को बचाने व उसे अपनी पार्टी का न बताने आदि को त्याग कर उस अपराधी के खिलाफ केवल एनएसए नहीं बल्कि उसकी सम्पत्ति को जब्त/ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनायें सभी को शर्मसार करती हैं।



