राजधानी के खोजी पत्रकार को अज्ञात लोगों ने दी धमकी

कहां वन विभाग की खबरें छापना बंद करो नहीं तो अंजाम होगा बुरा होगा
राजधानी भोपाल के खोजी पत्रकार सरदार आर. एस. सिंह खालसा को शनिवार तारीख 3 समय 1:30 से 2:00 के बीच कान्हांसैयां भोपाल बाईपास पर कुछ पड़ताल कर रहे थे पड़ताल करते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों बोलेरो वाहन से तेजी से उनकी कार के सामने रुके जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था खालसा के नजदीक आते ही गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा वन विभाग की खबरें छापना बंद कर देना नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा उस व्यक्ति ने धमकी में स्पष्ट रूप से कहा सीसीएफ और डीएफओ के नाम की अगर कोई भी खबर छपी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना तुम्हारा बहुत बुरा हाल हम करेंगे तुम्हें कोई नहीं बचा सकता इतना कहकर आनन-फानन में बोलेरो वाहन में बैठे और तेज रफ्तार से विदिशा की तरफ भाग गए जिसकी खालसा के द्वारा थाना बिलखिरिया में शिकायत दर्ज कराई गई है खालसा ने आज मंगलवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख मध्य प्रदेश रमेश कुमार गुप्ता को इस घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत भी की हैं देखना यह है क्या वन विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच किस स्तर पर कराएंगे।

आर. एस.सिंह खालसा
प्रधान संपादक खबर खालसा
पत्रकार आर. एस. सिंह खालसा इस घटना की शिकायत डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को भी कार्यवाही करने के लिखित शिकायत पत्र भी देंगे।





खालसा ने कहा उन्हें अब खतरा महसूस हो रहा है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के डीजीपी को जान माल की सुरक्षा करने की अपील भी लिखित रूप से करेंगे।



