बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी वन एवं वन प्राणियों के लिए भी बना खतरा


भोपाल. राजधानी भोपाल से बैतूल की ओर जा रहा पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग 12 जिस को बदल कर ग्वालियर से बैतूल तक राष्ट्रीय राजमार्ग 46 कर दिया गया है जिस में रोड एवं ब्रिज निर्माण कार्य पिछले 28 सितंबर 2022 से निरंतर चल रहा है जिसे 28 मार्च 2024 तक पूरा करना था, जोकि नहीं किया गया हैं निर्माण कार्य प्रदेश की प्रसिद्ध, बंसल कांट्रेक्शन वर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही हैं जिसका काम कछुऐ की चाल से किया जा रहा हैं शायद इसी चाल में और भी एक दो वर्ष तक चलता रहेगा।

हम फिलहाल बात करें रोड निर्माण कार्य में फैल रहे प्रदूषण की जिससे क्षेत्र के ग्रामीणो दो पहिया, चार पहिया, वाहन चालकों के साथ- साथ वन एवं वन जीवो के लिए खतरा बना हुआ है अब सवाल यह है ऐसी भीषण गर्मी में कंपनी के द्वारा फैलाऐ जा रहे प्रदूषण की वजह से आम जनता का दम तो घुट ही रहा है

साथ में वन एवं वन्य जीवों का भी दम घौटा जा रहा है कारण है कंपनी के द्वारा नियमित पानी का छिड़काव ना करना नाम मात्र के लिए एक पानी का टैंकर कभी-कभी थोड़ा बहुत छिड़काव करते नजर आता है पानी का अच्छी तरह छिड़काव न किए जाने की वजह से पूरे क्षेत्र में प्रदूषण का वातावरण बना हुआ है ।

कच्ची सड़क पर पानी का कम छिड़काव किया जाना मतलब कंपनी के द्वारा भारी मात्रा में पैसा बचाना एकमात्र कारण है वन क्षेत्र में जितना भी प्रदूषण फैल रहा है इससे वन एवं वन्य जीवों को भारी नुकसान पहुंच रहा है जिसकी वजह से कई वन जींवो की मृत्यु भी हो सकती है

इसमें वन विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वह वन और वन जींवो की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा फैल रहे प्रदूषण की जांच कर उन्हें नोटिस थमाये वन एवं वन जींवो को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति भी बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी से करवाई जाए।




