National

कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर कर दी हत्या, वैशाली में खौफनाक वारदात

हाजीपुर: बिहार के वैशाली में कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी (Bihar Girl Molestation Case) करने और विरोध पर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना करताहा थाना इलाके की है। बताया जा रहा कि छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस (Bihar Police) पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है।

कोचिंग से लौटते समय छात्रा का मर्डर

पुलिस के मुताबिक, करताहा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा अपनी एक सहेली के साथ कोचिंग में पढ़ने गई थी। गुरुवार की देर शाम दोनों लौट रही थी। इसी दौरान ठेगाडीह स्कूल के पास एक ही बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने एक छात्रा को रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। लड़की ने आरोपियों की इस हरकत का विरोध किया। इस पर मनचलों ने छात्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

उधर आरोपियों की इस हरकत को देखकर छात्रा की सहेली मौके से भाग गई। उसने तुरंत ही घटना की सूचना दूसरी छात्रा के घरवालों को दी। हालांकि, परिजन जब तक मौके पर पहुंचते उससे पहले छात्रा की मौत हो चुकी थी। करताहा के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक छात्रा के परिवार के गांव के ही एक अन्य परिवार से पहले से ही विवाद चल रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। हालांकि, सरकार और प्रशासन लगातार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की कोशिशों में जुटा है। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri