National

आज झारखंड बंद है… नियोजन नीति को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन

रांची: झारखंड राज्य छात्र संघ (JSSU) ने राज्य सरकार की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 100 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर बंद बुलाया (Jharkhand Bandh Live News) है। ये बंद आज से 48 घंटे के लिए बुलाया गया है। नियोजन नीति के मुद्दे पर झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर छात्र संघ ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में मशाल जुलूस भी निकाला। अब छात्र सड़क पर उतरे हैं।

रांची में 1500 पुलिस जवानों की तैनाती

दो दिन के झारखंड बाद का रांची में दिख रहा असर। बंद समर्थकों से निपटने के लिए 1500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सीएम आवास और मोरहाबादी मैदान वाले इलाके में दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा से नजर रखी जा रही है। बंद समर्थक कई जगह पर सड़क पर उतर कर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी झारखंड बंद करो का नारा लगा रहे हैं। एनएच पर भी बंद समर्थक सड़क पर उतरे है। रांची-टाटा हाइवे पर भी टायर जलाकर बंद समर्थकों ने आवागमन को बाधित करने का प्रयास किया।

इसलिए बुलाया गया है बंद

जेएसएसयू नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि राज्य सरकार को झारखंड के हमारे आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के सपने की याद दिलाने के लिए हमने एक मशाल जुलूस निकाला। सरकार ने झारखंड सरकार की नौकरियों में बाहरी लोगों के लिए दरवाजा खोल दिया है, जिसकी हम अनुमति नहीं दे सकते। इसलिए, हमने 10 जून से 48 घंटे के झारखंड बंद शुरू करने का आह्वान किया है।

छात्र संगठनों की बंद के समर्थन की अपील

इससे पहले, जेएसएसयू ने अप्रैल में इस मुद्दे पर 72 घंटे का आंदोलन किया था और 19 अप्रैल को झारखंड बंद किया था। महतो ने कहा कि उन्होंने झारखंड में यातायात और व्यापारी संघों से भी बंद के आह्वान का समर्थन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri