National

युमना एक्सप्रेस-वे पर लुटेरों की ऐसी दहशत, पकड़ने के लिए पेड़ पर छिपकर बैठी है पुलिस!

मथुरा: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के सामने चिंता बढ़ा दी है। इसके बाद इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए बड़े स्तर पर बड़ा फैसला लिया गया है। एक्सप्रेसवे पर चौकसी बढ़ाई गई है। चौकसी ऐसी कि लुटेरों को हर हाल में दबोचा जा सके। इसके लिए पुलिस ने एक नया हथकंडा अपनाया है। पुलिस अब पेड़ों पर बैठकर अपराधियों पर नजर रख रही है। सादी वर्दी में एक्सप्रेसवे पर हर 2 किलोमीटर पर पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा खेतों में भी सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की स्थिति में लुटेरों को दबोचने के लिए यह रणनीति तैयार की गई है। मथुरा पुलिस की इस कार्रवाई पर यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने खुशी जाहिर की है। एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए प्रशासनिक स्तर पर इंतजामों को पुख्ता किया जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से लूटपाट के दो मामलों के बाद मथुरा पुलिस ने व्यस्त सड़क पर चौकसी बढ़ा दी है। 2 जून को फिरोजाबाद से दिल्ली जा रहे एक किराना कारोबारी को उसके तीन परिजनों के साथ लूट लिया गया। दोनों घटनाएं देर शाम मथुरा जिले से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे के हिस्से में हुई। बदमाशों ने वाहनों को रोकने के लिए पहले पथराव किया और फिर घटना को अंजाम दिया। एक अन्य मामला सामने आया। दिल्ली की एक महिला की कार पर बदमाशों ने पत्थर मारे। इससे वह घायल हो गई। दो लूट और एक असफल प्रयास के बाद मथुरा जिले में चौकसी को बढ़ा दिया गया है। मथुरा पुलिस की ओर से 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की सुरक्षा में तैनात किया गया है।

सिविल ड्रेस में तैनात किए गए हैं पुलिसकर्मी

एक्सप्रेसवे पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि मथुरा पुलिस की कार्रवाई बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस गश्त में काफी वृद्धि हुई है। पुलिसकर्मियों को हर 2 किलोमीटर की दूरी पर देखा जा सकता है। सिविल ड्रेस में पुलिस बंदूक और दूरबीन से लैस होकर पेड़ों पर तैनात किए गए हैं। एक्सप्रेसवे से सटे खेतों में भी सिविल ड्रेस में पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस को सामान्य व्यक्ति दिखाने के लिए खाटों की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वाहनों की चेकिंग को नियमित किया गया है। अधिकारी ने कहा कि मथुरा पुलिस की यह कार्रवाई अभूतपूर्व है।

दिल्ली के व्यापारी ने किया खुलासा

दिल्ली के व्यापारी ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, रविवार को मथुरा से बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर अपने दो दोस्तों के साथ लौट रहे दिल्ली के व्यवसायी संतोष अरोड़ा ने पुलिस कार्रवाई के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को शौचालय जाने के लिए मैंने एक्सप्रेसवे पर अपनी कार रोकी थी। इस दौरान एक आदमी को बंदूक के साथ सादे कपड़ों में एक पेड़ पर बैठे देखकर मैं डर गया। जल्द ही, वर्दी में दो और आदमी मौके पर पहुंचे। हमें बीच में न रुकने की चेतावनी दी। पुलिसकर्मियों ने हमें तुरंत जाने के लिए कहा।

पुलिस ने तैयार कराया है स्केच

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पीड़ितों से मिली जानकारी के आधार पर लूटपाट में शामिल लोगों के स्केच तैयार किए गए हैं। आरोपियों की उम्र 20 से 35 साल के बीच की बताई जा रही है। स्केच के आधार पर एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। कई टीमें उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं। 165.5 किमी लंबा और छह लेन चौड़ा यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा को आगरा से जोड़ता है। मथुरा जिले में एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 65 किलोमीटर है। यह जिले के सात पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र से होकर गुजरता है।

रोडवेज की बस पर भी हुई थी पत्थरबाजी

यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट के लिए रोडवेज की बस को भी टारगेट किए जाने की सूचना सामने आई है। इटावा से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस को जेवर के पास रबुपुरा थाना क्षेत्र में बस से लूटपाट की कोशिश की गई। बदमाशों ने बस पर पत्थरबाजी कर शीशा तोड़ दिया गया। बस के ड्राइवर ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी नहीं रोकी। यह बस सीधा नोएडा डिपो आकर रुकी थी। इससे बदमाशों का मंसूबा पूरा नहीं हो पाया। इन घटनाओं के बाद पुलिस की चौकसी को एक्सप्रेसवे पर बढ़ाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri