National

5 साल की नन्हीं पोती के सामने ही युवक ने दादी को मार डाला, बच्ची ने पूरी ताकत से बचाने का किया प्रयास

चतराः झारखंड में अंधविश्वास और डायन-बिसाही का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के ही एक युवक ने वृद्ध महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत टेवना गांव की है। युवक ने झाड़-फंूक का आरोप लगाकर वृद्ध महिला की उसकी 5 साल की पोती के सामने ही हत्या कर दी। हालांकि छोटी बच्ची ने अपनी पूरी ताकत से दादी को बचाने और युवक को रोकने की कोशिश की। परंतु युवक ने उसे धक्का देकर किनारे कर दिया। जिसके बाद बच्ची रोती रही। बताया जा रहा है कि महिला झाड़-फूंक क काम किया करती थी। आरोपी को शक था कि महिला जादू-टोना कर उसे परेशान करती है।

नन्हीं बच्ची को युवक ने लात मार कर किनारे कर महिला को मार डाला

मृत महिला के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि रविवार शाम अपनी 5 वर्षीय पोती के साथ तेतरी नामक बुर्जुग महिला घर से लावालौंग बाजार राशन खरीदने निकली। सामान खरीदने के बाद देर शाम वह अपनी पोती के साथ घर वापस लौट रही थी। लेकिन टेवना और लावालौंग के बीच रास्ते में सुनसान जगह पर गांव के ही 30 वर्षीय युवक उपेंद्र गंझू ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। नन्ही बच्ची ने रोते-चिल्लाते हुए उसका विरोध किया, तो आरोपी उसे लात मार कर किनारे कर दिया। जिसके बाद आरोपी युवक ने महिला के पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह गिर गई। चाकू मारने के बाद युवक ने महिला के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। उसके बाद घसीटते हुए जंगल के गड्ढे में डाल दिया।

घटना को देखकर बच्ची सदमे में

घटना को अंजाम देने के बाद उपेंद्र ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को बताया कि उसने तेतरी को मार दिया है। लेकिन इस दौरान पानी भरने पहुंची मृतका की बहू के कानों तक यह आवाज पहुंच गई और उसने अपने परिजनों को बताया। जबकि 5 वर्षीय बच्ची घटना के बाद सदमे में हैं।

अंधविश्वास के कारण कई घटनाएं

झारखंड में डायन-बिसाही के खिलाफ सख्त कानून है। जागरूकता अभियान के बावजूद अब भी सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास की वजह से इस तरह की कई घटनाएं हो रही है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले तीन महीने में इस तरह की घटनाओं में छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले लातेहार और गुमला में दंपती की हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri