National

दरभंगा से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ का रूट बदला, जानें वजह

दरभंगाःवाराणसी मंडल में नॉन इंटरलॉक और डबलिंग कार्य के लिए दरभंगा से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है, वहीं कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन-प्रारंभ, पुनर्निधारित कर चलाया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को थोड़ी असुविधा होगी।

कई ट्रेनों को रद्द किया गया

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उसमें 21 जून को दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 22 जून को वाराणसी-दरभंगा एक्सप्रेस शामिल है। जबकि 22 जून को आनंद विहार-रक्सौल, 23 जून को रक्सौल आनंद बिहार सद्भावना एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। वहीं 26 जून को प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय

22 जून को सीतामढ़ी से खुलने वाली सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन छपरा-गाजीपुर के रास्ते होगी। इसी तरह से 21 जून को आनंद विहार से खुलने वाली आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस अयोध्या मनकापुर-गोरखपुर-सिवान-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह से 21 से 24 जून के बीच खुलने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस, वाराणसी- शाहगंज- मऊ- फेकना के रास्ते चलेगी। कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। जबकि कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्स्प्रेस का आंशिक समापन होगा। अब ये ट्रेन गाजीपुर की की जगह वाराणसी सिटी से खुलेगी।

पुनर्धिारित कर चलाई जाने वाली ट्रेन

सीतामढ़ी से 23 जून को खुलने वाली सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अब सीतामढ़ी से 90 मिनट पुननिर्धारित कर चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा को लेकर 22 जून को खुलने वाली तीन ट्रेन 125662, 11061 और 19305 का परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने वाले दिन पाटलिपुत्र जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri