National

गैर मुस्लिमों को अब नहीं बनाएंगे मुसलमान… मौलाना तौकीर रजा का बड़ा ऐलान, लिव इन रिलेशनशिप पर भी कही बड़ी बात

बरेली: देश में उठे धर्मांतरण विवाद के बीच अब इस मुद्दे पर मुस्लिम धर्मगुरु सामने आ रहे हैं। मौलानाओं की ओर से इस मामले में लगातार बयान जारी हो रहे हैं। इसी क्रम में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान सामने आया है। एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि देश में अब किसी भी गैर मुस्लिम को मुसलमान नहीं बनाया जाएगा। इस संबंध में हमने फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे उलेमाओं ने यह निर्णय लिया है कि किसी भी मामले में गैर मुस्लिम लोगों को मुसलमान नहीं बनाया जाएगा। प्रेम-प्रसंगों के मामले से लेकर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्मांतरण मामले तक के उठे विवाद के बीच यह फैसला काफी अहम माना जाता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर कोई मुसलमान होता है तो उसे इस्लाम में दाखिल करने की इजाजत नहीं होगी। हमारे यहां यह पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले मुसलमानों को सच्चा मुसलमान बनाएंगे। हम किसी गैर मुस्लिम को मुसलमान नहीं बनाएंगे। मौलाना तौकीर रजा के बयान को काफी अहम माना जा रहा है। हाल के समय में ऑनलाइन गेम के जरिए मुसलमान में बच्चों का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में शाहनवाज बद्दो को गिरफ्तार किया गया है।

गेम में कोई कैसे कर सकता है धर्मांतरण?

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि ऑनलाइन गेम में कोई कैसे धर्मांतरण करा सकता है। मौलाना रजा ने ऑनलाइन गेमिंग धर्मांतरण मुद्दे पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जो ऑनलाइन गेम खेल रहा है, जुआ खेल रहा है। अब वह धर्मांतरण कराएगा। यह काम उलेमा का है। उलेमाओं को लेकर हमलोगों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि जब तक मुसलमान को सही और सच्चा मुसलमान न बना लें, तब तक किसी गैर मुस्लिम को मुसलमान नहीं बनाया जाएगा। प्रेम प्रसंग के मामले में अगर कोई लड़की या लड़का पड़ता है तो भी उसे इस्लाम में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

लव जिहाद पर भाजपा को घेरा

मौलाना तौकीर रजा ने लव जिहाद के मुद्दे पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद जैसी कोई चीज नहीं होती है। यह भाजपा वालों का दिया गया नाम है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इंटररिलिजियस मैरिज के मामलों में भी किसी गैर मुस्लिम को इस्लाम में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हम गैर मुस्लिम को कलमा तब पढ़ाएंगे, जब मुसलमानों को सही तरीके से कलमा पढ़ना सिखा दें। उन्होंने कहा कि मुसलमान ऐसे हैं जो नाम के मुसलमान हैं। उनके तौर-तरीके मुसलमानों जैसे नहीं हैं। उन्हें इस्लाम का सही अर्थ समझाने की जरूरत है।

मौलाना ने कहा कि आज मुसलमान शराब पी रहा है। जुआ खेल रहा है। बेईमानी कर रहा है। सूदखोरी में लगा हुआ है। इस्लाम में जो हराम है, वह काम कर रहा है। ऐसे में सबसे पहले मुसलमानों को इस्लाम का सही अर्थ समझाने की जरूरत है।

लिव इन रिलेशनशिप पर करारा वार

मौलाना रजा ने लिव इन रिलेशनशिप पर करारा वार किया। हाल के समय में इस प्रकार के मामलों में वृद्धि पर मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप कैसा है। यह तो पूरी तरह से हराम है। किसी कीमत पर इसे कुबूल नहीं किया जा सकता है। न ही इसे हिंदू समाज को कुबूल करना चाहिए, क्योंकि यह हिंदुस्तान की सभ्यता के खिलाफ है। मुसलमानों के खिलाफ नफरत को लेकर भी उनका बयान सामने आया।

मौलाना ने कहा कि हमारी करतूत और तरीकों के कारण मुसलमानों के खिलाफ नफरत जैसी स्थिति बनी है। इसमें हम भाजपा या आरएसएस को दोषी नहीं मानते हैं। आम हिंदू को ऐसा दिख रहा है कि हमारे तरीके और करतूत ठीक नहीं हैं। अब उनके बयान पर चर्चा गरमा गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri