Sports

 इन 3 सूरमाओं की कप्तानी में कभी T20 नहीं हारा है भारत, 100% है जीत का रिकॉर्ड

​भारतीय टीम WTC खिताबी मुकाबले के बाद ब्रेक पर है और उसे अगला दौरा वेस्टइंडीज का करना है। भारतीय टीम का इसके साथ ही अगले T20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां शुरू हो जाएंगी। माना जा रहा है कि इस दौरे पर हार्दिक पंड्या T20 टीम के कप्तान होंगे। आइए इससे पहले देखते हैं भारतीय कप्तानों की पूरी लिस्ट और जानते हैं उन कप्तानों के बारे में जिनकी लीडरशिप में कभी भारत नहीं हारा…

इन 3 की कप्तानी में नहीं हारा भारत

भारत के 3 ऐसे कप्तान हुए, जिनकी कप्तानी का रिकॉर्ड 100% का है। सबसे पहले नंबर आता है वीरेंद्र सहवाग का। उनकी कप्तानी में भारत ने एक मैच खेला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में भारत ने जीत हासिल की। इस मैच का हिस्सा सचिन भी थे। इसके बाद सहवाग को कप्तान के तौर पर कोई T20 मैच नहीं मिला। उनके अलावा सुरेश रैना ने 3 मैचों में कप्तानी की और तीनों में भारतीय टीम को जीत मिली। ये दोनों संन्यास ले चुके हैं।

केएल राहुल भी हैं लिस्ट में शामिल

दूसरी ओर, केएल राहुल की कप्तानी का रिकॉर्ड भी 100% है। उनकी कप्तानी में एक मैच भारत खेला और उसे जीता है। हालांकि, वह फिलहाल खेल रहे हैं और संभव है कि भारतीय टीम उनकी कप्तानी में कुछ और मैच भी खेले। इस तरह से वह भी उन लकी कप्तानों में शामिल हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाया।

धोनी के मुकाबले रोहित शर्मा कहां हैं?

दूसरी ओर, मौजूदा नियमित कप्तान रोहित शर्मा के नाम 51 मैचों में 39 जीत और 12 हार का रिकॉर्ड है। अगर वह 3 मैच और जीत लेते हैं तो टी-20 में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। उनसे अधिक सिर्फ धोनी की कप्तानी में भारत ने 41 मैच जीते हैं, जबकि माही ने 72 मैचों में टीम इंडिया को लीड किया है। हालांकि, इसकी संभावना कम ही है, क्योंकि कई बार मीडिया में इस तरह की खबर आ चुकी है कि अब हार्दिक पंड्या ही T20 में कप्तानी करेंगे।

भारतीय T20 कप्तानों की लिस्ट और उनके रिकॉर्ड

भारतीय टी-20 इतिहास में अब तक 10 कप्तान रहे हैं। सबसे अधिक मैच एमस धोनी ने खेले, जबकि उनकी कप्तानी में सबसे अधिक मैच भी भारत ने जीते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri