National

भागलपुर के लिए आई राहत भरी खबर, मॉनसूनी हवाएं एक्टिव के कारण कई इलाकों में अच्छी बारिश की उम्मीद

भागलपुरः बिहार में मॉनसून अब आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक किशनगंज सीमा पर अटका मानसून आगे बढ़ कर भागलपुर समेत पूर्व बिहार और कोसी के विभिन्न जिलों में सक्रिय हो गया। इससे शुष्क और गर्म हवा की जगह नमीयुक्त हवा करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। मानसून के सक्रिय रहने के कारण भागलपुर के आसपास के विभिन्न जिलों में बारिश हुई।

अगले 24 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद

बीएयू के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में इलाके में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय हो जाने की उम्मीद है। हालांकि बदलते मौसम के बीच सोमवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 21 से 23 जून के बीच बारिश की संभावना है। इस दौरान पूर्व से हवा चलती रहेगी। हवा की औसत गति 18 से 26 किलोमीटर प्रति घंटा कर रफ्तार से चलेगी।

पिछले साल कम बारिश के कारण किसानों को नुकसान

भागलपुर प्रमंडल में पिछले साल खरीफ मौसम के दौरान कम बारिश के कारण धान उत्पादक किसानों को काफी नुकसान हुआ था। कम बारिश के कारण सुखाड़ की घोषणा की गई थी। इस बार भी भीषण गर्मी के अब तक मानसून की बारिश शुरू नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी है। बताया गया है कि जिले में जून के पहले सप्ताह से ही बिचड़ा बोने का काम शुरू हो जाता था। अब तक 30 से 40 प्रतिशत तक बिचड़ा लगाने का काम हो जाता था। लेकिन इस बार भीषण गर्मी के कारण एक प्रतिशत तक भी बिचड़ा बुआई नहीं हुई है। जिले के आठ धान उत्पादक प्रखंडों में स्थिति अत्यंत खराब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri