National

योग के दौरान ही बिगड़ गई केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत, लड़खड़ाए और जा बैठे सोफे पर

वैशाली: देश और दुनिया के साथ साथ बिहार में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। बिहार के अलग अलग हिस्सों में इसको लेकर योग शिविरों और समारोहों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में वैशाली जिले में भी योग कार्यक्रम किया गया। लेकिन हाजीपुर में विश्व योग दिवस के दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत ही बिगड़ गई। पारस योग दिवस के मौके पर हाजीपुर में एक कार्यक्रम में आए थे। वहीं योग करने के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पशुपति पारस वहीं सोफे पर बैठ गए। हालांकि योग का कार्यक्रम बाधित नहीं हुआ और पूरा समारोह विधिवत चला। कार्यक्रम के बाद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि उनकी तबीयत पहले से खराब थी और उनका इलाज पटना के डॉक्टर से चल रहा था। अब यहां से वह दिल्ली एम्स जाकर अपना इलाज करवाएंगे।

योग के दौरान बिगड़ी केंद्रीय मंत्री की तबीयत

पशुपति पारस ने कहा कि योग दिवस का इतना महत्वपूर्ण प्रोग्राम था, इसलिए वह चले आए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद पशुपति कुमार पारस को मंच से उतारा गया और फिर वह वापस पटना चले गए। ये कार्यक्रम हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित नेपाली छावनी मंदिर के पीछे आयोजित किया गया था। विश्व योग दिवस के अवसर पर यहां योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के अलावा वैशाली डीएम यशपाल मीणा सहित सैंकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बक्सर में आयोजित योग दिवस समारोह शामिल हुए। योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के हजारों लोग शामिल हुए और सभी लोगों ने योगाभ्यास किया। वहीं बातचीत के क्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग से मानव जीवन स्वस्थ रहता है। इसे सभी को जो करना चाहिए क्योंकि आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सैकड़ों देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। यह सब भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri