National

दिन में कम रहेगा बिजली का दाम, रात में ज्यादा भरना होगा बिल, नए नियम जानें

पूर्णिया/दिल्ली: भारत सरकार बिजली की दरें तय करने के लिए ‘दिन के समय’ (टाइम ऑफ डे) का नियम लागू करने वाली है। ऐसा होने पर देश भर के बिजली उपभोक्ता दिन के समय के दौरान बिजली खपत का प्रबंधन कर अपने बिजली बिल में 20 प्रतिशत तक की बचत कर सकेंगे। टीओडी नियम के तहत दिन के अलग-अलग समय के लिए बिजली की अलग-अलग रेट लागू होंगी।

दिन में सस्ती, रात में महंगी

दिन में कम बिजली बिल भरना होगा, मगर रात में इसकी रेट बढ़ जाएगी। इसलिए जरूरी काम दिन करें तो अच्छा रहेगा। भारत सरकार की ओर से नया नियम बनाया गया है। दिन में सामान्य टैरिफ से 10-20 प्रतिशत कम रेट पर बिजली मिलेगी। जबकि, पीक घंटों (रात) के दौरान टैरिफ 10-20 प्रतिशत अधिक होगा। विद्युत मंत्रालय के मुताबिक टीओडी टैरिफ 10 किलोवाट और उससे अधिक की अधिकतम मांग वाले वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 1 अप्रैल 2024 से और कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी उपभोक्ताओं के लिए 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा।

नया नियम स्मार्ट मीटर पर तुरंत लागू

स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे टैरिफ स्मार्ट मीटर लगने के तुरंत बाद प्रभावी कर दिया गया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि टीओडी उपभोक्ताओं के साथ-साथ बिजली प्रणाली के लिए भी फायदे का सौदा है। टीओडी टैरिफ में पीक आवर्स, सोलर आवर्स और सामान्य घंटों के लिए अलग-अलग टैरिफ शामिल है। उपभोक्ताओं को टैरिफ के अनुसार अपने लोड का प्रबंधन करने के लिए रेट मैसेज भेजा जा सकता है। टीओडी टैरिफ के बारे में जागरूकता और प्रभावी उपयोग से उपभोक्ता अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं।

इस वजह से लागू किए गए नए नियम

चूंकि, सौर ऊर्जा सस्ती है, सौर ऊर्जा घंटों के दौरान टैरिफ कम होगा, इसलिए उपभोक्ता को लाभ होगा। गैर-सौर घंटों के दौरान थर्मल और जल विद्युत के साथ-साथ गैस आधारित क्षमता का उपयोग किया जाता है, उनकी लागत सौर ऊर्जा की तुलना में अधिक होती है। यह दिन के समय के टैरिफ में दिखाई देगी। अब उपभोक्ता अपनी बिजली लागत को कम करने के लिए योजना बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri