National

 रेलवे के ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, 2 बाइकों में आमने-सामने की भिड़त के बाद लगी आग, एक जिंदा जला

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइकों में आपसी टक्कर के बाद आग लग गई। यही नहीं हादसे में एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति मौके पर ही जिंदा जल गया। साथ ही दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। साथ ही जलती बाइक की आग पर काबू पाया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है । वहीं दोनों घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया ।

एक गंभीर घायल को किया जयपुर रेफर

यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गम्भीर हालत में जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया । घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। गंगापुर सिटी के हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर यह हादसा पेश आया । हादसे में घायल एक व्यक्ति का गंगापुर सिटी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है । फिलहाल अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है ।

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

बाइक आग के कारण बुरी तरह से जलकर खाक हो गई। घायल खुशीराम निवासी अडूदा जिला करौली तथा मानूराम निवासी बरदाला जिला करौली है। वहीं मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है ,पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri