National

भागलपुर रिमांड होम में फंदे से लटका मिला लड़के का शव, एक लाश और सौ सवाल

भागलपुर: जिले के रिमांड होम एक लड़के का शव गमछे से लटका मिला। इसके बाद रिमांड होम में हड़कंप मच गया। मामला भागलपुर के बड़ी खंजरपुर के नजदीक डीआइजी कोठी के पीछे मोहल्ले में मौजूद रिमांड होम से जुड़ा है। मंगलवार को लड़के का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। इसके बाद रिमांड होम के कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन जेएलएनएमसीएच के डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मामला बड़ा था इसलिए रिमांड होम के कर्मियों ने पहले आला अफसरों और फिर बरारी थाने को इसकी खबर दे दी। इसके बाद मौके पर SDM सदर धन्नंजय कुमार समेत कई अफसर पहुंच गए।

रिमांड होम में मिली लड़के की लाश

जिस लड़के की लाश मिली वो बीयर की बोतलों के साथ पकड़ा गया था। इसी के बाद चार दिन पहले ही उसे उसे रिमांड होम में भेजा गया था। वहीं मामले की जांच के लिए बरारी के थानेदार आशुतोष कुमार और दारोगा राजीव कुमार मायागंज हॉस्पिटल पहुंचे। पूछताछ के दौरान रिमांड होम के कर्मचारियों ने जानकारी दी कि लड़का शुरू से ही अलग थलग रह रहा था। मंगलवार को (जिस शाम लाश मिली) को दोपहर में उसके घर वाले उससे मिलने पहुंचे थे। वहां लड़के ने घर के लोगों से कुछ कपड़े भिजवाने को कहा था।

साथ में रह रह लड़के पर हत्या का शक

वहीं मृतक लड़के के रिश्तेदार के मुताबिक मंगलवार के दिन वो, उनकी पत्नी और लड़के की बहन उससे मिलने रिमांड होम गए थे। उस दिन दोपहर में वो बिल्कुल ठीक था। लेकिन बातचीत के दौरान उसने बताया था कि उसके साथ रहने वाला लड़का उसके साथ रोज मारपीट करता है। लड़के ने घरवालों से कहा था कि उसे जल्द से जल्द यहां से निकालें।घरवालों ने ये जानकारी भी दी कि मृतक लड़के की मां तीन हफ्ते पहले ही मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ी गई थी। खबर लिखे जाने तक मामले की पड़ताल जारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri