National

हाथ-पैर बांध कर युवक की पिटाई, फिर आधी मूंछ काट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल… इंसानियत शर्मसार

मोतिहारीः पूर्वी चम्पारण में दबंगई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे है। इतना ही नही दबंग अपने चप्पल पर थूक फेंक कर युवक को चाटने के लिये विवश कर रहे है। मामला कल्याणपुर प्रखंड के पीपरा थाना के एक पंचायत का बताया जा रहा है। जहां मुखिया और पूर्व मुखिया के बीच चल रहे रंजिश का परिणाम इस युवक के भुगतने की बात बताई जा रही है। युवक वर्तमान मुखिया का समर्थक बताया जाता है। युवक पर आरोप है कि उसने वर्तमान मुखिया के समर्थन में पूर्व मुखिया के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था।

सोशल मीडिया पर असंसदीय भाषा का प्रयोग

इस असंसदीय भाषा मे उसने फेसबुक लाइव में लोगो के बीच प्रसारित किया था। फेसबुक लाइव में असंसदीय भाषा का प्रयोग करने के कारण पूर्व मुखिया के पुत्र और समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

युवक का पहले सिर मुंडवाया, फिर आधी मूंछ काटी

वीडियो में पीपरा थाना क्षेत्र सागर पंचायत के गोबिन्दपुर गांव के के ही एक युवक का बताया जाता है। वीडियो में युवक की बेरहमी से पिटाई करते दबंगो ने अपने चप्पल पर खुद थूक फेंक दे रहे फिर उसे चाटने को विवश कर रहे है। इसके बाद युवक के सिर, मूंछ और दाढ़ी को आधा मुड़वा देते है।

घटना के युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद पीड़ित युवक को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसने बताया कि बाजार से लौटने के दौरान काले रंग के स्कॉर्पियो पर जबरन बैठाया गया। इस दौरान उनलोगों ने हाथ पैर बांध दिया। मारपीट के दौरान उसके सोने की अंगूठी ओर चेन को छीन लिया गया। घटना का कारण को बताते हुए पीड़ित युवक ने कहा कि उनकी कमाई से ये लोग जलते है, इसी कारण घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान उसे जान मारने की धमकी भी दिया गया है।

पुलिस वायरल वीडियो के मामले में कर रही छानबीन

सदर एएसपी राज ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ मारपीट करने, थूक चटवाने और बाल मुड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर कल्याणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri