National

अमित शाह के लखीसराय दौरे के बाद ललन सिंह का पीएम मोदी पर हमला, आखिर घबराया कौन?

पटना: मॉनसून की बौछारों ने बिहार के तापमान को काफी कम कर दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। लेकिन यहां की सियासत में अलग ही आग सुलग रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लखीसराय दौरे के बाद माहौल तो और भी ज्यादा गरम है। अब जदयू के अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद (लखीसराय भी मुंगेर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा) ललन सिंह ने हमला बोला है। लेकिन हमला अमित शाह पर नहीं बल्कि सीधे पीएम मोदी पर है। ललन सिंह का दावा है कि विपक्षी एकता के लिए पटना में हुई बैठक काफी कामयाब रही। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि ये अमित शाह के लखीसराय दौरे के बाद साफ पता चल रहा है कि घबराया हुआ कौन है?

ललन सिंह का पीएम मोदी पर हमला

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट किया है कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, 23 जून को पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया में आपने और आपके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इसको फोटो सेशन कहा है। आपकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली थी क्योंकि आपने अपने 9 साल के शासन में अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सिर्फ़ फोटो सेशन ही चलाया है वह भी अलग-अलग पोज़ में और इसे आप अपनी उपलब्धि बताते रहे हैं! आपके फोटो सेशन को आप देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाला बताते रहे हैं, आपको आत्मचिंतन करनी चाहिए क्योंकि यह देश की जनता अपने प्रधानमंत्री से चरम छूती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती जा रही अर्थव्यवस्था पर सुनना चाहती है जो आपके मुंह से सुन नहीं पा रही है।’

आखिर घबराया हुआ कौन है?

ललन सिंह ने इस ट्वीट में आगे लिखा कि ’23 जून की बैठक एक सफल बैठक थी जिसमें सभी दलों ने आपसी मतभेद भुला कर लोक सभा 2024 का चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने पर पूर्ण रूप से सहमति जताई है। इसके विरूद्ध आपकी प्रतिक्रिया केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ़ विपक्षी पार्टियों की एकजुटता से आपकी घबराहट का स्पष्ट संकेत है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri