BhopalBusinessMadhyaPradeshNewsWorld

200 अरब डॉलर के पार हुई इन दो अरबपतियों की दौलत, अडानी को लगा झटका, टॉप 20 से हुए बाहर

नई दिल्ली: दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी को झटका लगा है। अमीरों की लिस्ट में बदलाव हुआ है। अब दुनिया के दो अरबपतियों की दौलत 200 अरब डॉलर के पार हो गई है। वहीं गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब एलन मस्क के बाद बनॉर्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ भी 200 अरब डॉलर हो चुकी है। इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ में 96.6 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। बर्नार्ड ने इस साल अब तक 38.2 अरब डॉलर कमाए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं। जेफ के पास 154 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 47.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं बिल गेट्स चौथे नंबर पर हैं। लैरी एलिशन अरबपतियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। इनकी नेटवर्थ 133 अरब डॉलर के करीब है। वहीं इस साल लैरी ने 40 अरब डॉलर से ज्यादा दौलत कमाई है।

गौतम अडानी लुढ़के

गौतम अडानी की नेटवर्थ मौजूदा समय में 60.3 अरब डॉलर है। अडानी अब अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर होकर 21वें स्थान पर आ गए हैं। अडानी की दौलत लगातार कम हुई है। जुलिया फ्लेशर गौतम अडानी से ऊपर हैं। जुलिया की नेटवर्थ 62.3 अरब डॉलर है। वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। चीनी अरबपति झोंग शानशान 63.1 अबर डॉलर की नेटवर्थ के साथ 18वें स्थान पर हैं।

अडानी के शेयरों में गिरावट

पिछले सप्ताह अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट अडानी पॉवर के शेयर में आई थी। आज अडानी ग्रुप की 10 कंपनियों में से 4 के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। अडानी ग्रुप की बाकी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri