Dhar

हर वक़्त हर कार्यकर्ता के लिए सहज उपलब्ध रहूँगा – मनोज सोमानी

मनावर – (मप्र.) भाजपा धार जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी के मनोनीत होने के बाद प्रथम आगमन पर भाजपा विधानसभा क्षेत्र मनावर के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन कृष्णा गार्डन में रखा गया। भारत माता और भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान धार महू लोकसभा सांसद छत्तरसिंह दरबार, पुर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, सौरभ शर्मा, आशीष गोस्वामी, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, जनपद अध्यक्ष रुकमा मुवैल, विभोर वास्केल, विधानसभा संयोजक राजेन्द्र श्रीमाली, विधानसभा विस्तारक नितीन पाठक आदि मंचासीन थे।

मनावर विधानसभा मनावर के मंडल अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, विक्रम निंगवाल, अजय राठौर, दशरथ सोलंकी व सचिन जायसवाल ने मंचाचीन रहे पदाधिकारियों का बड़ी पुष्प हार से स्वागत किया। इसके पश्चात जिला पंचायत सदस्य, न पा पार्षद, भाजपा विधानसभा के नगर मंडल पदाधिकारी, पांचो मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। इस उपलक्ष में सचिन पाण्डेय ने स्वागत भाषण दिया, पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने जिलाध्यक्ष की सरल कार्यशैली और मनोनयन पर नेतृत्व की पारखी नजर की प्रशंसा की। सांसद दरबार ने अपने राजनेतिक अनुभवो को सभी से साझा किया, भाजपा दो सीट से तीन सौ तीन सीटो तक का सफर संकल्पित राष्ट्रहित की विचारधारा के कारण प्राप्त हो पाया l

स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने संगठन की रीति नीति पर चलने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने सहजता से हर कार्यकर्ता के लिए उपलब्ध रहने की बात को पुख्ता कर अपनी सरलता का परिचय करवाया। उन्होंने विधानसभा चुनावों में पंच परमेश्वर को हर बूथ को निरन्तर सशक्त करने के दायित्व को लेकर संकल्पित करवाया। पांचो मंडल अध्यक्ष ने स्मृति स्वरूप बालीपुर वाले बाबा का चित्र भी भेंट किया। संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष आकेश नवलखा ने किया एवं आभार भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम निंगवाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri